Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने आरोपियों को माल सहित गिरफतार किया

  संवाददाता : हरियाणा पुलिस ने मण्णपुरम फाईनैंस बैंक, रेलवे रोड, गुरूग्राम से 9 फरवरी को हुई लूट के संबंध में 4 आरोपियों को माल सहित गिरफतार करने में सफलता हासिल की हैं।
पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 9 फरवरी को मण्णपुरम फाईनैंस बैंक, रेलवे रोड, गुरूग्राम से कुछ अज्ञात लोगों ने हथियारों के बल पर बैंक के कर्मचारियों व ग्राहकों को चोट मारकर भारी मात्रा में सोना वजन करीब 33 किलो व नकदी 7 लाख 80 हजार रूपये लूट कर ले गये थे। इस सम्बंध में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 395/397 एवं सशस्त्र अधिनियम की धारा 25/54/59 के तहत थाना सिविल लाईन गुरूग्राम में मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू की गई ।
उन्होने कहा कि इस केस को ट्रेस करने के लिस श्री सन्दीप खिरवार, पुलिस आयुक्त, गुरूग्राम के आदेश से श्री सुमित कुमार, पुलिस उपायुक्त, अपराध, गुरूग्राम के सुपरविजिन में निरीक्षक अजय कुमार, इन्चार्ज, सी.आई.ए, फरूखनगर व निरीक्षक नरेन्द्र चैहान, इन्चार्ज सी.आई. सैक्टर-17, गुरूग्राम को टीमों को इन्चार्ज लगाकर टीमें बनाई गई ।
मामले पर गम्भीरता से कार्य करते हुए इस एस.आई.टी. ने सैक्टर-29, गुरूग्राम में जाल बिछाकर इस वारदात के 3 आरोपियों नामत होशियार सिंह उर्फ मनोज सेैनी निवासी फरूखनगर, गुरूग्राम,विकास गुप्ता निवासी किदवई नगर, थाना किदवई नगर, कानपुर, उत्तर प्रदेश तथा बिजेन्द्र उर्फ छबीला निवासी गांव बराह खुर्द थाना सदर जीन्द जिला जीन्द को गिरफतार किया है और एक आरोपी देवेन्द्र उर्फ देवा निवासी जीन्द, हरियाणा उम्र 23/24 साल को निरीक्षक अजय कुमार की पुलिस टीम अहमदाबाद गुजरात से गिरफतार करके ला रहे है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से करीब 30 किलोग्राम वजनी 829 पाउच गोल्ड व कुछ लूज पाउच गोल्ड तथा 2 पिस्टल व 4 रोंद बरामद हुए हैैं।

Related posts

Lakme Fashion Week 2017: Kareena Kapoor Khan, Kangana Ranaut, Iulia Vantur to rule the ramp!

Ajit Sinha

फरीदाबाद-गुरुग्राम जिला में 50 एकड़ जमीन में साइंस सिटी बनाएगी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का सीएम मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने चंडीगढ़ में किया स्वागत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x