Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: मोस्ट वांटेड, 25000 का ईनामी व ‘काशी’ गैंग का सरगना अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने एक बडी कामयाबी हासिल करते हुए भिवानी जिले से मोस्ट वांटेड, 25,000 रूपए  के इनामी अपराधी व काशी गैंग के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक रिवाल्वर और चार कारतूस भी बरामद किए हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजोखरा निवासी विकास उर्फ काशी के रूप में हुई है, जो कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा है। इसे सीआईए की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के बाद काबू किया।
         
25,000 रूपए  का इनामी अपराधी हत्या, हत्या के प्रयास, लूट,डकैती और शस्त्र अधिनियम के तहत आठ मामलों में सजायाफता था। इसके अतिरिक्त ,राजस्थान में दर्ज दो मामलों सहित लगभग 11 आपराधिक मामलों में वांछित था। अपराधी विकास 2017 में जेल से बाहर आया और वापस लौटने में विफल रहा। उल्लेखनीय है कि डीजीपी हरियाणा  मनोज यादव के निर्देशों की अनुपालना करते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा अतिवांछित और कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

भाजपा सांसद सत्ता के नशे में चूर,जीतने के बाद आज बिजली, पानी जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने से मुंह फेर रहे हैं :दुष्यंत चौटााला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: होटल राजमहल में पुलिस का छापा, शराब परोसने पर होटल के संचालक व सेवन करने पर 22 लोगों को पुलिस ने पकड़ा।

Ajit Sinha

लॉकअप से फरार: एक पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी, एसीपी कालका को सौंपी मामले की जांच।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!