Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 के सम्बन्ध में हरियाणा ने किया कमेटी का गठन, मुख्य सचिव होंगे अध्यक्ष


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने राज्य में जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 को अपनाने के संबंध में विचार-विमर्श एवं समीक्षा के लिए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशों तथा संशोधन अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप गठित की गई है। पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन, नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी संपदा विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव, पर्यावरण विभाग के निदेशक तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के विशेष सचिव और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उप जिला न्यायवादी समिति के सदस्य होंगे। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अभियंता श्री भूपेन्द्र रिणवा समिति के संयोजक होंगे।यह समिति संशोधन अधिनियम को अपनाने से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी और अपनी सिफारिशें राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने बलराज भाटी गैंग के एक गुर्गें दीपक को गिरफ्तार किया हैं, हत्या,हत्या की कोशिश केस दर्ज हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सीही गांव के प्राथमिक पाठशाला में एक करोड़ 94 लाख की लागत से बनने वाले 23 कमरों के कार्य का शिलान्यास किया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पीटीआई परीक्षा में नकल करने का प्रयास करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x