Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: 2021 में सोशल मीडिया पर और एक्टिव नजर आएगी हरियाणा पुलिस-नवदीप सिंह विर्क

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: इस साल सोशल मीडिया पर चलाए गए #मनमेंलाॅकडाउन व #हरघरलक्ष्मी जैसे अभियान की सफलता से उत्साहित हरियाणा पुलिस आगामी वर्ष 2021 में कई ‘सोशल मीडिया पहल’ शुरू करने की योजना बना रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि साल 2020 में हरियाणा पुलिस सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी में नयापन लाई। पुलिस ने लोगों को जागरूक व शिक्षित करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्रसारित कर क्रिएटिव ग्राफिक्स, बैनर और वीडियो का उपयोग करते हुए विशेष अभियान शुरू किए।
         
हरियाणा पुलिस ने जून महीने में सोशल मीडिया पर ’’मनमेंलाॅकडाउन’’ अभियान शुरू किया,जिसमें अनलॉक 1.0 की शुरुआत के बाद कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रीय निर्देशों और अन्य सरकारी आदेशों के पालन के महत्व पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि अभियान में लोगों को स्वयं व दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था, जिसमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथ धोना आदि एहतियाती उपाय बताए गए थे। विर्क ने आगे बताया कि हरियाणा पुलिस ने दिवाली के अवसर पर एक और अभियान ’’हरघरलक्ष्मी’’ चलाया, जिसमें विभिन्न जिलों की महिला पुलिस अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में घरों में जाकर लोगों को महिला सुरक्षा के महत्व बारे जागरूक किया। साथ ही, ये पुलिस अधिकारी परिवार की समृद्धि के लिए महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें खुश रखने के लिए परिवारों को शिक्षित व जागरूक करती हुई दिखाई दीं। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना था ताकि महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा में कमी लाई जा सके।
         
इन अभियानों के दौरान हरियाणा पुलिस द्वारा पोस्ट किए गए आकर्षक ग्राफिक्स, एनिमेशन और म्युजिक वीडियो को काफी सराहा गया। पुलिस की इन पहलांे को हरियाणा के मुख्यमंत्री, मनोहर लाल द्वारा भी सराहा गया तथा पुलिस विभाग के कई ट्वीट्स को रीट्वीट भी किया गया। विर्क ने बताया कि पुलिस द्वारा 2020 में विशेष रूप से कोविड महामारी के दौरान लोगों के साथ महत्वपूर्ण आधिकारिक जानकारी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया गया।  

Related posts

फैंशन शो में दर्शाए हिमाचल प्रदेश के परम्परागत सभ्यता के रंग,15 से अधिक मॉडलों ने 40 से अधिक वेशभूषा का किया प्रदर्शन

Ajit Sinha

पराली जलाने की चुनौतियों को आर्थिक लाभ के अवसरों में बदलेंगे – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा सरकार का यह बजट आखरी बजट और आम जनता के लिए निराशाजनक : आप नेता धर्मबीर भड़ाना

Ajit Sinha
error: Content is protected !!