Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : भाजपा सरकार का यह बजट आखरी बजट और आम जनता के लिए निराशाजनक : आप नेता धर्मबीर भड़ाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीरभड़ाना ने हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को आम जनता के लिए निराशाजनक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पेश किया यह आखिरी बजट, आखिरी ही साबित होगा। इसके बाद भाजपा सरकार को हरियाणा में बजट पेश करने का मौका नहीं मिलेगा।



उन्होंने कहा कि बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे आम जन का भला हो सके। कृषि क्षेत्र में मामूली बढोतरी कर किसानों को लुभाने का प्रयास किया गया है, मगर उसमें वो कामयाब नहीं हो पाएंगे।उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, मजदूर एवं कर्मचारी वर्ग की अनदेखी की गई है। शिक्षा के लिए बजट में जरूर दिया गया है, मगर शिक्षा का स्तर किस तरह सुधारा जाएगा, इसके लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है।

Related posts

फरीदाबाद: एक तिहाई डिग्रियां महिलाओं को, प्रदेश और विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात- बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: खांसी, जुकाम और सांस की बीमारी से बचाती है फ्लू वैक्सीन-डॉ पंकज छाबड़ा

Ajit Sinha

सामाजिक व राजनीतिक विश्लेषण कर बूथ को मजबूत करें कार्यकर्ता: विनोद तावड़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x