Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज एक आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से  एक आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका को अभिलेखागार विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। 

स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का जांच अधिकारी लगाया गया है। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अमित कुमार-।। को रादौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

 हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), कैथल और एचएसवीपी, कुरुक्षेत्र के संपदा अधिकारी  मयंक भारद्वाज को रेवाड़ी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। रेवाड़ी के सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र शर्मा को कलायत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

Related posts

हरियाणा: महामरी अलर्ट/सुरक्षित हरियाणा की अवधि 7 जून तक बढ़ाई, अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने दाखिला लेने वाली सभी छात्राओं को 1000 रुपए मासिक की दर से प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

मृतक परिवार के इकलौते पुत्र को डराने, धमकाने के मामले में आरोपितों व लापरवाही बरतने पर एसएचओ के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई:राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x