Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 1 आईएएस, 2 एचसीएस और 1 एचपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1 आईएएस, 2 एचसीएस और 1 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
वित्त विभाग के विशेष सचिव मनी राम शर्मा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा गृह विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के संपदा अधिकारी और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, पंचकूला तथा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के संयुक्त निदेशक (स्थापना) –सह- सचिव, हाउसिंग बोर्ड गगनदीप सिंह-।। को गृह विभाग का उप सचिव लगाया गया है।

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के जांच अधिकारी मानव मलिक को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के संपदा अधिकारी, भूमि अधिग्रहण अधिकारी, पंचकूला तथा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के संयुक्त निदेशक (स्थापना)–सह-सचिव, हाउसिंग बोर्ड का कार्यभार सौंपा गया है।जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए, पलवल एचपीएस अधिकारी विजय देशवाल को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए, करनाल लगाया गया है।जिला परिवहन अधिकारी-सह- सचिव, आरटीए, झज्जर अधीक्षक जेल सुनील सांगवान को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए, पलवल लगाया गया है।

Related posts

प्रदेश के बजट को रोजगार परक और उद्योगों के अनुकूल बनाना सरकार का लक्ष्य – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की सिपाही परीक्षा लीक मामले में 7 आरोपित अरेस्ट,1 करोड रुपए में डील करके आंसर की प्राप्त की गई थी।

Ajit Sinha

हरियाणा युवा कांग्रेस की नवनिर्वाचित टीम ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा के दिल्ली आवास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान से की मुलाकात।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x