Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पिछड़ा वर्ग क की सीटों का आरक्षण ड्रा स्थगित : डीसी विक्रम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम ने कहा कि हरियाणा सरकार के अध्यादेश के अनुसार हरियाणा हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन संशोधित नियमावली 2021 के नियम पांच, छः में किए गए प्रावधान के अनुसार जिला फरीदाबाद के जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य और सरपंच तथा पंच पदो के वार्डो में से पिछड़ा वर्ग क की सीटों का आरक्षण सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया।

आपको बता दें  सम्बन्धित खण्ड कार्यालय में आज 12 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे आरक्षण का ड्रा अलॉट के माध्यम से किया जाना था। वहीं कल मंगलवार 13 सितम्बर को उपायुक्त कार्यालय में आरक्षण का ड्रा अलॉट के माध्यम से किया जाना था।

उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार अध्यादेश  नियमानुसार हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन संशोधित नियमावली 2021 के नियम 5 , 6 में किए गए संशोधन के  अनुरूप जिला फरीदाबाद में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच तथा पंच पदो के वार्डो में से पिछड़ा वर्ग क की सीटों का आरक्षण निर्धारित किया जाना था।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक की अध्यक्षता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जल्द से जल्द करे शेष बचे विभागो में नोडल अधिकारियों को नियुक्ति : नगराधीश 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बैंकों के अधिकारी सरकार के नियमानुसार बैंक लोन देना करें सुनिश्चित : डीसी विक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x