Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा:हिसार में फ्रैंचाइजी खोल 30 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दे बनाया आत्मनिर्भर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हिसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर देशभर में चल रही कौशल विकास योजना को आगे बढ़ाते हुए ऑटो केयर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कार एक्सपर्ट ने हिसार में अपनी पहली अथवा हरियाणा की तीसरी फ्रेंचाइजी वर्कशॉप कार केयर का उदघाटन किया, वहीं इसके माध्यम से हिसार व आसपास के करीब तीस युवाओं को रोजगार भी प्रदान किया गया है। 
कार एक्सपर्ट के उदघाटन अवसर पर सह-संस्थापक और निदेशक कर्नल वाई.एस. कटोच ने बताया हरियाणा की प्रमुख औद्योगिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध हिसार जहां तेजी से विकास की तरफ अग्रसर हो रहा है वहीं यहां कार उपभोक्ताओं की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके चलते अब हिसार में उपभोक्ताओं को आधुनिक कार सर्विसिंग वर्कशॉप से क्वॉलिटी सेवाएं हासिल होंगी । कार सर्विसिंग की इस वर्कशॉप को आधुनिक उपकरणों, मशीनरी और उच्च रूप से प्रशिक्षित मैन पावर से लैस किया गया है। यहां कार की समस्याओं से संबंधित सभी समाधान उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे मिल जाएंगे। इससे हिसार के लोगों को अपने कार की सर्विसिंग कराने के लिए किसी दूसरे शहर में नहीं भागना पड़ेगा। इसके अलावा उपभोक्ता यहां से अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी का रिन्यूवल करा सकेंगे, कार की बाहरी और भीतरी साज-सज्जा करा सकेंगे। यहां कार के स्पेयर पाटर्स, एक्सेसरीज और टायरों की बिक्री होगी। 
कर्नल कटोच ने बताया कि जिस भी शहर में फ्रैंचाइजी खोली जाती है वहां उसी क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके नौकरी भी दी जाती है। मार्च 2018 तक ऐसे पढ़े-लिखे बेरोजगार करीब दो हजार युवाओं को नौकरी प्रदान करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अवसर पर बोलते हुए कार केयर के निदेशक कर्नल एस.के.चहल ने कहा कि इस रणनीतिक भागेदारी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को कम कीमत पर बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।

Related posts

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के सम्मान समारोह में पहुंचे सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शाहाबाद के 42 सरपंच ने एक साथ थामा कांग्रेस का दामन

Ajit Sinha

वीवीआइपी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा पुलिस के द्वारा अत्याधुनिक टैब का रोहतक में  किया विमोचन 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x