Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने वाला ईएसआई व निजी व्यक्ति गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जिला महेंद्रगढ़ में 10,000 रुपये की मांग कर 7000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एक अग्जमटी सब-इंस्पेक्टर और एक निजी व्यक्ति को अरेस्ट  किया है। ब्यूरो प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि अरेस्ट  आरोपियों की पहचान सिटी पुलिस स्टेशन महेंद्रगढ़ में तैनात ईएसआई सतपाल और निजी व्यक्ति संतू के रूप में हुई है।
             
ब्यूरों को मिली शिकायत अनुसार ईएसआई सतपाल ने सिटी पुलिस स्टेशन महेंद्रगढ़ में दर्ज एक केस में  उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत के बाद जांच में शिकायतकर्ता को शामिल करने की एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। साथ ही पैसे नहीं देने पर शिकायतकर्ता की जमानत खारिज करने की धमकी भी दी। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए आरोपी संतू का इएसआई  के नाम पर उपायुक्त नारनौल द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 7000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया। उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

Related posts

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया गन्ना किसानों की मांग का समर्थन

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 6  डीएसपी के तबादले एंव  नियुक्ति आदेश जारी किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा में भी नगर निगम, लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में खिलेगा कमल : संदीप जोशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x