Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हरियाणा गौ सेवा आयोग चेयरमैन व वाइस-चेयरमैन ने किया जिले की गौशालाओं का निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने गुरुग्राम चेतन दास गौसंवर्धन गौशाला में जिला की गौशालाओं के प्रतिनिधि और प्रधानों केे साथ खुला संवाद किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को बेसहारा गोवंश मुक्त प्रबंधन और अन्य समस्याओं के निदान के लिए आयोग गंभीरता से कार्य कर रहा है। जिसके परिणाम जल्द ही धरातल पर दिखेंगे।

श्रवण गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के नेतृत्व में गौशालाओं को सशक्त करने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। सरकार ने गौशालाओं को मिलने वाली बजट राशि को 40 करोड़ से बढ़ाकर 456 करोड़ किया जो वित्त वर्ष में लगभग साढ़े 11 गुना की बढ़ोतरी है। उन्होंने गौशालाओं का बिजली बिल 2 रुपए प्रति यूनिट करने व गौशालाओं मे सोलर पावर सिस्टम लगवाने सहित धरातल पर क्रियान्वित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। आयोग के चेयरमैन ने इस दौरान गौशाला का निरीक्षण कर  प्रबंधकों के कार्य की सराहना करते हुए उपस्थित गौशाला प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. पुनीता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: लघु सचिवालय भवन की सुरक्षा के लिए एसडीएम और सीटीएम ने किया निरीक्षण

Ajit Sinha

अपने ही अपहरण की योजना बनाकर अपनी ही पत्नी से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपित पति को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

शराब के अहाता में एंट्री दिलाने से मना किया तो निरीक्षक व एसएचओ को फोन धमकाने और गालियां देने लगा -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x