Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने नवनियुक्त चैयरमेन सुभाष आहूजा को करवाया पद ग्रहण


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर-16 , फरीदाबाद में आज शनिवार को पदग्रहण समारोह आयोजित की गई,इस समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने शिरकत की जहां पर इन सभी का जोरदार फूलों का माला पहना कर जोड़कर स्वागत किया गया। और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद फरीदाबाद मार्केटिंग कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष आहूजा को चेयरमैन पद ग्रहण कराया गया। इसके बाद सभी का ख़ुशी से मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया, और उनसे आशीर्वाद लिया।

इस विशेष अवसर पर चेयरमैन सुभाष आहूजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर,हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर का तहे दिल से धन्यवाद किया, और कहा आज जो भी हूँ इन सभी के आशीर्वाद से हूँ। और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जो वादा मुझ से किया था, वह आज विपुल गोयल ने पूरा कर दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा, शंटी मल्होत्रा,पवन डावर, राजीव गिरधर, जय किशन टुटेजा, आर.के. चिलाना, संत गोपाल गुप्ता, सतीश आहूजा, ॐ प्रकाश सैनी एडवोकेट, सचिन सैनी के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
susubhash
नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष आहूजा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपना आशीर्वाद देकर सबसे पहले फरीदाबाद नगर निगम का पार्षद बना कर अपने शहर और समाज के लोगों का सेवा करने का मौका दिया। मैं भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूँ, यह सब जानते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुझे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलवाया, और मुझे फरीदाबाद मार्केटिंग कमेटी का चेयरमैन बना दिया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की तस्वीर आज भी मेरे दिन में है। आज भी उनका आशीर्वाद उन पर और उनके परिवार पर है। आहूजा ने यह भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल  गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज जो जिम्मेदारी मुझे दी है, वह जिम्मेदारी बहुत ही बेहतर तरीके से निभाने का कार्य करेंगे। यह विश्वास उन्हें दिलाना चाहता हूँ।   

Related posts

पलवल:पुलिसकर्मियों को धक्का, झटका देकर, नाले पर छलांग लगाकर भागने वाले लड़की से रेप करने के आरोपित को धर दबोचा।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच,48 ने डा. प्रवीण मेहंदीरत्ता सहित 4 लोगों का हत्यारा जीम ट्रेनर मुकेश शिरडी से गिरफ्तार,लूटपाट के नियत से घर में घुसा था  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : यमुना नदी से रेती चोरी कर रहे रेती माफियाओं ने क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 की टीम पर किया कातिलाना हमला, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x