Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर की संगठनात्मक नियुक्तियां

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी हरियाणा सेवा पखवाड़ा दिवस शुरू करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सोमवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रदेश समिति का गठन कर महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रमुख एवं पांच सदस्यों को नियुक्त किया है। उन्होंने इस बाबत अधिकारिक चिट्ठी जारी की है।

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रदेश समिति के प्रमुख का दायित्व पूर्व विधायक डा. पवन सैनी को दिया है। इसके अलावा सदस्य के रूप में विधायक सत्य प्रकाश जरावता, श्रीमती सरोज सिहाग, अजय बंसल, पूर्व मंत्री कर्णदेव कम्बोज, राहुल राणा को दायित्व सौंपे हैं। हरियाणा में सेवा पखवाड़ा पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा और 2 अक्टूबर तक चलेगा।

Related posts

कोरोना काल में वह एक बड़ा षड्यंत्र रच रहे थे, सच को छुपाने, जनता की आवाज़ को दबाने, मीडिया को ब्लैकमेल करने का, कांग्रेस-देखें वीडियो

Ajit Sinha

कल 21 जून को सुबह 10 बजकर 20 मिनट से दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक सूर्यग्रहण की पूर्ण छाया कुरुक्षेत्र में पड़ेगी।

Ajit Sinha

बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों का प्रारूप तैयार, 5 अक्टूबर को रोहतक में 1 साल का रोडमैप तैयार करेगी भाजपा: धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x