Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कैथल जिले के हलका भाना के पटवारी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते काबू किया हैं।आरोपी पटवारी भूमि के वितरण को शिकायतकर्ता के पक्ष में करने के लिए पैसे की डिमांड कर रहा था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार पटवारी का नाम राहुल है। कैथल जिले के निवासी संजय द्वारा दायर शिकायत के बाद एसीबी द्वारा यह कार्रवाई की गई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी ने उसके पक्ष में भूमि का वितरण करने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पड़ताल करने के बाद, एसीबी ने तत्परता से एक रेडिंग टीम का गठन किया, जिसने आरोपी पटवारी को 10,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते स्वतंत्र गवाहो की उपस्थिति में काबू कर लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी पटवारी के खिलाफ एसीबी पुलिस स्टेशन, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात सास को गोली मारने वाले दामाद को थाना सारन पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

4 जेलों में स्थापित 14 स्टेटिक 3जी सेल फोन जेमर को 4जी में अपग्रेड करने हेतु 7 करोड़ 63 लाख 91 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Ajit Sinha

हरियाणा में 1 मार्च से आज तक तबलीगी जमात से जो भी व्यक्ति आया है उन सभी का टैस्ट किया जाएगा: अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x