Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा: प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्युकोरमाइक्रोसिस) के 48 नए मरीज सामने आए- अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ने कहा कि एम्फोटेर्सिन बी सहित एक करोड़ कोविड-19  और टोक्लिज़ुमैब टीके खरीद के लिए एक वैश्विक निविदा जारी करने का आदेश दिए गए हैं। विज ने कहा इस संबंध में  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों  के साथ  एक बैठक आयोजित की है। बैठक में विशेषज्ञों को वैकल्पिक एंटी फंगल इंजेक्शन की तलाश करने की सलाह दी है। इसके लिए एसआईएचएफड़ब्लू द्वारा सरकारी डेंटल सर्जनों को बीमारी की जांच और प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए एक प्रशिक्षण आयोजित किया, जिसमें विभिन्न जिलों के 600 से अधिक दंत चिकित्सकों ने भाग लिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आईडीएसपी की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्युकोरमाइक्रोसिस) के 48 नए मरीज सामने आए, जिससे अभी तक हरियाणा के विभिन्न अस्पतालों में कुल 268 मरीज भर्ती हैं। तकनीकी समिति ने 24 रोगियों (प्रत्येक 4 शीशी) के लिए इंजेक्शन को मंजूरी दी है। अभी तक ब्लैक फंगस के अंबाला में 7 मरीज पाए गए हैं जबकि भिवानी में 10, फरीदाबाद में 40, फतेहाबाद में 5, गुरुग्राम में 109, हिसार में 23, जींद में दो, करनाल में 11, पलवल में एक, पंचकूला में 4, पानीपत में आठ, रेवाड़ी में 3, रोहतक में 20, सिरसा में 24 तथा सोनीपत में एक मामला सामने आया है।

Related posts

पीएम व सीएम साहब ‘अटल लाइब्रेरी’ के पुस्तकालय भवन का दो बार, अलग -अलग उद्घाटन,क्या संदेश दे रहे है देश -प्रदेश की जनता को।

Ajit Sinha

धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र में पवित्र वट वृक्ष के समक्ष माथा टेककर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुरू किया चुनावी अभियान

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिला में सत्तारूढ़ भाजपा को 4 सीटें, कांग्रेस को एक और निर्दलीय को एक सीट मिली,किसको कितने वोट मिले। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x