Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : एमजीएफ मेगा मॉल के एक स्पा सेंटर में मसाज के आड़ में वैश्यावृति के धंधे का किया पर्दाफाश, 5 लड़के -लड़कियां पकडे गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेगा मॉल के एक स्पा में मसाज के आड़ में चल रही वैश्यवृति के गोरखधंधे का थाना सेक्टर -29 पुलिस ने पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर से तीन लड़कियों व दो लड़कों को गिरफ्तार किए हैं। पकडे गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेगा मॉल में एक स्पा में देह ब्यापार का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रही हैं,जिसकी सूचना थाना सेक्टर -29 को मिली थी। इसके मद्देनजर सेक्टर -29 थाना प्रभारी ने एक टीम गठित की। बनाई गई योजना के तहत टीम ने एक पुलिस कर्मी को सिविल ड्रेस में ग्राहक बना कर स्पा सेंटर में भेजा और लड़की से संबंध बनाने के एवज में पैसों का भुगतान कर दिया। इसके बाद उसने अपने टीम को इशारा कर दिया और टीम ने स्पा सेंटर में पहुंच कर छापामारी की तो कई लड़कें -लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस की माने तो स्पा सेण्टर से छापामारी के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके नाम नाजरा उर्फ़ महक निवासी तारा अपार्टमेंट ,तुगलकाबाद , दिल्ली, मारग्रेस उर्फ़ जैनी निवासी दीमापुर ,नागालैंड ,हाल मुस्तैद पुर ,बसंतकुंज , दिल्ली, ख़ुशी निवासी मिर्जापुर ,उत्तरप्रदेश , अंकित निवासी भीम नगर गुरुग्राम व केशव उर्फ़ राहुल निवासी कोलकाता हाल हेरिटेज सिटी ,गुरुग्राम हैं।

Related posts

शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन : हरियाणवी परंपरा से होगा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर मेहमानों का स्वागत

Ajit Sinha

पांच हजार से अधिक अग्र समाज के जमावङे के साथ समाज के जनप्रतिनिधियों के लिए मांगी जाएगी सत्ता मे बराबर की भागीदारी

Ajit Sinha

अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर निगरानी के लिए जिला में 12 हजार एकड़ क्षेत्र का किया जा रहा ड्रोन सर्वे’

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x