Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -10 ने ॐ स्वीटस की दुकान में ताबड़ तोड़ फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों में से एक को पकड़ा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -10 ने ॐ स्वीट्स में हुई गोलीबारी के मामले में एक बदमाश को आज सांय के वक़्त गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो बदमाश अब भी फरार हैं। शुक्रवार को पकडे गए बदमाश विकास उर्फ़ पोली को अदालत में पेश किया जाएगा। बीते16 अक्टूबर 2018 के सांय के वक़्त ॐ स्वीट्स में गोली बारी करके पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस बदमाश के ऊपर अलग -अलग थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं।
आपको बतातें हैं कि बीते 16 अक्टूबर -2018 सेक्टर -46 स्थित ॐ स्वीट्स की दुकान में तीन नकाबपोश बदमाश घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी के बाद तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद घटना स्थल से फरार हो गए थे। इस प्रकरण में सेक्टर -50 थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -10 को सौपी गई थी। इसके लिए इंचार्ज दीपक ने एक विशेष टीम गठित की। जब उनकी टीम ने इस प्रकरण की जांच शुरू की तो एक आरोपी उनके हथ्थे चढ़ गया। क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -10 इंचार्ज दीपक का कहना हैं कि पकडे गए शख्स ने अपना नाम विकास उर्फ़ पोली निवासी गांव जट शाहपुर ,पटौदी,गुरुग्राम बताया। आरोपी विकास ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि इससे पहले वह बोरिंग का कार्य करता था। इसके बाद अपराध के दुनिया में वह कदम रखा हैं। इससे पूर्व में कई वारदातों को अलग -अलग थाना क्षेत्रों में अंजाम दे चुका हैं।

Related posts

फरीदाबाद : कौशल विकास केन्द्र का लक्ष्य 2022 तक 20 लाख लोगों को सर्टिफाइड करना है।

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करके करीब 35 लाख के गहने और 50 हजार नकदी हड़पने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

जनता ने मौका दिया तो लोकसभा में उठेगी भाजपा के लूट की आवाज : ललित नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x