Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गुरुग्राम : पटौदी के गांव ब्रिजपुरा में एक परिवार के 4 सदस्यों के हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी शख्स को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : पटौदी के गांव ब्रिजपुरा में 29 अगस्त को एक परिवार 4 सदस्यों की हुई हत्या के मामले में एक शख्स को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया हैं। इस केस की जांच के लिए एसीपी वीर सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी,जिसमें पटौदी थाने के एसएचओ व क्राइम ब्रांच के निरीक्षक नरेश कुमार को शामिल किया गया था।
निरीक्षक नरेश कुमार का कहना हैं कि मृतक मनीष के भाई अशोक कुमार ने मनीष,मनीष की मां,मनीष की पत्नी पिंकी, मनीष की एक साल बेटी चारु की हत्या के मामले में सुरेश कुमार निवासी गांव खोड़, जिला गुरुग्राम पर शक जाहिर किया था। इसके बाद से आरोपी सुरेश कुमार फरार चल रहा था। उनका कहना हैं कि उन्हें मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की आरोपी सुरेश कुमार अपने किसी रिश्तेदार के पास गांव धारूहेड़ा ,रेवाड़ी में पहुंचने वाला हैं। इस सूचना के बाद उन्होनें अपने सहयोगी के साथ उसे पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया जैसे ही वह अपने रिश्तेदार के घर सहायता लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसे धर दबोच। उनका कहना हैं कि इस हत्याकांड में एक 3 साल का लड़का जिन्दा बचा था। आज आरोपी सुरेश कुमार को अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस ने 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं।

Related posts

हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

Ajit Sinha

विकास चौधरी की हत्या करने वाले शूटर सचिन और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ में सचिन के पैर में लगी गोली,पकड़ा गया

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद सेे बटन दबाकर 941 चालकों व परिचालकों का तबादला किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x