Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : क्राइम यूनिट सोहना ने दो लड़कों को एक छीनी गई मोटर साईकिल सहित दमदमा रोड से किया गिरफ्तार, गया जेल ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :क्राइम ब्रांच,सोहना यूनिट ने आज दो लड़कों को छीनी हुई एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किए हैं। पुलिस की माने तो यह दोनों लड़के को उस समय गिरफ्तार किए गए हैं जब वह लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में धुम रहे थे,जब तक यह दोनों लड़के अपने मंसूबे में कामयाब हो पाते ,उससे पहले ही यह दोनों पकडे गए।
इंचार्ज ॐ प्रकाश का कहना हैं कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दमदमा रोड ,सोहना के पास एक छीनी हुई मोटर साइकिल पर दो लड़के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं। इस सूचना को सही मानते हुए उन्होनें एक टीम गठित की और उसे पकड़ने के लिए तुरंत भेज दिया। उनका कहना हैं कि उनकी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों लड़कों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनों लड़कों ने अपना नाम रामबीर व गोविंद निवासी गांव मरोली , होडल ,जिला पलवल बताया हैं। गहनता से की गई पूछताछ में आरोपी रामबीर व गोविंद ने पुलिस को बताया कि जून महीने में गांव महंद वाडा में उसने एक शख्स से छीनी थी। उनका कहना हैं कि इन दोनों के खिलाफ भौंडसी थाने में मुकदमा नंबर -123 दर्ज हैं जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए , 201 व 34 आईपीसी को दर्शाया गया हैं।

Related posts

दिल्ली की एक लड़की द्वारा एक शख्स पर कार में लिफ्ट देकर उसके साथ बलात्कार करने का दर्ज केस निकला झूठा, केस रद्द।  

Ajit Sinha

पति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी की आज गला दबाकर हत्या कर दी, सनसनीखेज वारदात के वक़्त दोनों बच्चे स्कूल गए थे।

Ajit Sinha

फाइनेंसर ने पैसों के लेन-देन के झगड़े में एक शख्स की कार से टक्कर मार कर की थी हत्या, गिरफ्तार , कार बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x