Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : एचपीएस राजीव देशवाल ने आज शनिवार को डीसीपी क्राइम का पदभार संभाल लिया वह डीसीपी क्राइम का कार्यभार देखेंगें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :एचपीएस राजीव देशवाल ने आज शनिवार को डीसीपी क्राइम का पदभार संभाल लिया। वह डीसीपी क्राइम का कामकाज देखेंगें। राजीव देशवाल गांव अटा ,सफीदों ,जिला जींद के रहने वाले  हैं और स्नातकोत्तर व एलएलबी शिक्षा प्राप्त की है और पिछले सात वर्षों तक उच्च न्यायालय , चंडीगढ़ में वकालत की, वर्ष 1998 में उन्हें हरियाणा में निरीक्षक के पद पर चयनित किया गया था।



उन्होनें निरीक्षक ( इंस्पेक्टर ) के पद पर रह रहते हुए हरियाणा के कई जिलों में थाना के एसएचओ व सीआईए के इंचार्ज पर आसीन रहे। इसके बाद डीएसपी के पद पदोन्नत होने के बाद हरियाणा के विभिन्न जिलों बतौर डीएसपी के रूप में कार्य किया। इसके बाद वह एसपी के पद पदोन्नत होने के बाद उन्होनें सोनीपत में बतौर अतिरिक्त एसपी व एसपी सीआईडी के पदों पर कार्य कर चुके हैं राजीव देशवाल अच्छी व ईमानदार छवि वाले पुलिस अधिकारी है और उन्होनें  अपनी ड्यूटी के प्रति पूर्णतः समर्पित होकर पुलिस में अपनी सेवाएं दी है । आज डीसीपी क्राइम  के रूप में कार्यभार संभाला  है ।

Related posts

अपराध शाखा -17 की टीम ने एक साल की कड़ी मेहनत के बाद चार कुख्यात डकैतों को किया अरेस्ट, सीपी ने किया सम्मानित। 

Ajit Sinha

औमप्रकाश धनखड़ ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया से मुलाकात

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सिटी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव ने पदभार ग्रहण किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x