Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

नल्हड़, नूंह में जलाभिषेक यात्रा के लिए गुरुग्राम पुलिस ने किए पुख्ता प्रबन्ध.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: नल्हड ,नूंह में सोमवार 22 जुलाई 2024 को जलाभिषेक यात्रा के लिए गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। इस यात्रा में ड्यूटी पर तैनात किए गए सभी पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश देकर विभिन्न व चिन्हित स्थानों पर तैनात किया गया है। साथ में यात्रा में शामिल होने वाले शरारती तत्वों के कड़ी निगरानी रखी जाएगी इस बाबत विशेष तैयारी की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि जैसा कि आपको विदित है कि आगामी 22 जुलाई 2024 को नल्हड़,जिला नूंह मेवात में जलाभिषेक यात्रानिकालना प्रस्तावित है। इस यात्रा में जिला गुरुग्राम से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होने की संभावना है। इस शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से पूरा  कराने के  उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस शोभायात्रा के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न व चिन्हित स्थानों पर समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा ड्यूटी से पहले सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी सम्बन्धी विशेष आदेश/दिशा-निर्देश दिए गए है। इस शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोगों को गुरुग्राम पुलिस द्वारा निम्नलिखित हिदायतें दी गई है:
1. यात्रा में शामिल होने वाले व्यक्ति स्वयं या वाहनों मे कोई भी धारदार हथियार जैसे तलवार, चाकू इत्यादि आग्नेयास्त्र जैसे पिस्तौल या लाठी व डंडा को लेकर यात्रा में शामिल ना हो। 2. यात्रा मे शामिल होने वाले वाहनों की संख्या सीमित रखी जाएगी व यातायात प्रबंधन के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें।
3. वाहनों मे तेज आवाज मे बजने वाले डीजे सिस्टम का प्रयोग ना करें।
4. अगर शोभायात्रा मे किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्व शामिल होते है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
5. शोभा यात्रा में शामिल किसी भी यात्री द्वारा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न किया जाए।
6. शोभा यात्रा में शामिल किसी भी यात्री द्वारा किसी भी प्रकार का भड़काऊ भाषण या बयानबाजी ना करे।
7. शोभा यात्रा के लिए निर्धारित किए गए रूट का ही प्रयोग किया जाए।
पुलिस द्वारा अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए उपरोक्त निर्देशों कि पालना कराना सुनिश्चित की जाएगी। स्मरण रखे कि धारा 172 (2) BNSS के अनुसार उपरोक्त उल्लेखित उपधारा (1) के तहत द्वारा दिए गए वैध निर्देशो का विरोध करने, इन्कार करने, अनदेखा करने या अवेहना करने वाले किसी भी व्यक्ति को हिरासत में लिया जा सकता है या हटाया जा सकता है। 
आज दिनांक 21.07.2024 को श्री अभिलक्ष जोशी HPS, सहायक पुलिस आयुक्त सोहना, गुरुग्राम के नेतृत्व सोहना में पुलिस टीमों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया तथा पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा निर्देश देकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी व समर्पण के साथ करने के आदेश दिए।
गुरुग्राम पुलिस सभी से अपील  करती है कि उपरोक्त शोभा यात्रा के दौरान किसी भी तरह से कोई भी व्यक्ति कोई धार्मिक, समाजिक या किसी व्यक्ति विशेष को सम्बोधित करके कोई भड़काऊ भाषण, टिप्पणी न करे और ना ही सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट डाले जिससे सामाजिक व धार्मिक गरिमा को ठेस पहुँचे। इस शोभा यात्रा को कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करें। गुरुग्राम पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए अपने सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ तैनात है। ReplyForwardAdd reaction

Related posts

दिल्ली पुलिस की ईओडब्लू ब्रांच ने निवेश के नाम 8000 लोगों के 250 करोड़ लेकर भागने वाले दो निदेशकों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कस्टमर केयर पर गलत तरीके अपना नाम दर्ज करवा कर एक ऍप के जरिए आमजनों के बैंक खाते करते थे खाली- 7 अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस की मिशन मोड अप्रोच से साइबर अपराध में बड़ी गिरावट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x