Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय गुडगाँव

गुरुग्राम: शख्स ने नवविवाहिता की गोली मार की हत्या, फिर खुद की आत्महत्या

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: यहां के गांव नानुकलां के मुख्य मार्ग पर बनी दुकानों के पीछे खाली प्लॉट में गांव के रहने वाले शादीशुदा शख्स  ने गांव की एक नवविवाहिता महिला की गोली मार हत्या कर दी। शख्स  ने बाद में अपनी कनपटी पर गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना रविवार तड़के लगभग  तीन बजे की है। पटौदी थाना पुलिस ने महिला के चाचा के बयान पर मामला दर्ज किया है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन दोनों परिवारों में से कोई भी मामले को बोलने को तैयार नहीं हैं। 
गांव के मुख्य मार्ग पर कुछ दुकानों के पीछे चारदीवारी किया एक खाली प्लॉट है, जिसका एक रास्ता साथ लगती एक गली से तो दूसरा एल आकर में बनी एक दुकान से भी जाता है। पहले इस दुकान में राजेश ने मीट बेचने की दुकान कर रखी थी। बताया जा रहा है कि लगभग एक माह पूर्व उसने दुकान खाली कर दी थी व टैक्सी चलाने लगा था। राजेश की दो बेटियां व एक बेटा है। डेढ़ महीने पूर्व ही दूसरी बेटी हुई थी व उसकी पत्नी मायके में थी। धर इस दुकान के ही लगभग सौ गज की दूरी पर प्रिया का घर है। प्रिया का विवाह 29 जून 2020 को बसई, गुरुग्राम में हुआ था तथा वह अपने मायके आई हुई थी। रविवार तड़के लगभग तीन बजे एक पड़ोसी ने पहले एक गोली चलने व एक मिनट बाद ही दूसरी गोली चलने की आवाज सुनी। बाद में किसी ने दीवार फांदकर प्लॉट में देखा तो अंदर राजेश व प्रिया का शव पड़ा था। प्लॉट का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। प्रिया के सीने में गोली लगी थी व राजेश की दाई कनपटी पर। घटनास्थल पर कट्टा पड़ा हुआ था।

पड़ोसी ने दोनों के परिजनों व पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डीसीपी दीपक सहारण एसीपी बीर सिंह, थाना प्रबंधक सुरेश कुमार, क्राइम ब्रांच की टीम व फिगर प्रिट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे व छानबीन की। हालात देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि रात में किसी समय प्रिया को घटनास्थल पर बुलाया होगा और फिर राजेश ने उसकी हत्या कर आत्महत्या कर ली होगी। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। हत्या व आत्महत्या कांड से ग्राम के लोग सकते में हैं। प्रिया की अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी। रविवार को उसे वापस अपनी ससुराल जाना था। इस हत्या व आत्महत्या कांड ने कई प्रश्न खड़े कर दिए हैं जिन्हें पुलिस को सुलझाना बाकी है। पुलिस ने कट्टे से अंगुलियों के निशान लिए हैं। जांच में ही पता चलेगा कि गोली वास्तव में राजेश ने ही चलाई या किसी और ने।

Related posts

जब दुनिया भर में लोग हॉर्न का उपयोग किए बिना गाड़ी चला सकते हैं, तो हम क्यों नहीं – डॉ. सारिका

Ajit Sinha

शराब ठेके के मालिक और उसके भाई के साथ मारपीट, स्कॉर्पियों सहित अपहरण, लूटपाट करने वाले 4 बदमाशों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

घरेलू विवाद: पत्नी को घर लाने से मना तो इंजिनियर कलयुगी बेटे ने अपनी मां की चाकू मारकर कर दी हत्या -अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!