Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

गुरुग्राम:घुड़सवारी के रोमांचक मुकाबले 14 अक्टूबर से एक्वेस्ट्रियन स्पोटर्स अकादमी सैक्टर-62 में होंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:  गुरुग्राम में 14 से 16 अक्टूबर तक तीन दिवसीय रीजनल घुड़सवारी चौंपियनशिप व हॉर्स शो के आयोजन किया जा रहा है। यह चौम्पियनशिप गुरूग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड़ पर सैक्टर-62 में एक्वेस्ट्रियन स्पोटर्स अकादमी में होगी जिसमें देशभर से 70 से 100 घुड़सवार भाग लेंगे। इस आयोजन से हरियाणा विशेषकर गुरूग्राम में घुड़सवारी को बढावा मिलेगा। इस प्रतियोगिता व होर्स शो में देशभर से पुलिस, सेना, बीएसएफ, आईटीबीपी के अलावा विभिन्न स्कूलों तथा सिविलियन घुड़सवार भाग लेंगे। ये प्रतियोगिता एक्वेस्ट्रियन फैडरेशन ऑफ इंडिया तथा हरियाणा एक्वेस्ट्रियन स्पोटर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में करवाई जा रही है।

हरियाणा एक्वेिस्टेरियन स्पोर्टस एसोसिएशन (एचईएसए) के महासचिव कर्नल (सेवानिवृत) आरएस आहलुवालिया के अनुसार 14 से 16 अक्टूबर तक होने वाली रीजनल घुड़सवारी चौंपियनशिप में देशभर से 100 घुड़सवार तथा 70 घोड़े आने की आशा है। उन्होंने बताया कि इस चौंपियनशिप में हॉर्स शो का भी आयोजन किया जाएगा , जो बहुत ही आकर्षक होगा ।कर्नल आहलुवालिया ने बताया कि 03 दिवसीय चौंपियनशिप में टैंट पैगिंग , क्षेत्रीय घुड़सवारी लीग , हॉर्स शो आदि का आयोजन होगा और इसमें दर्शकों के लिए एंट्री निशुल्क है। उन्होंने बताया कि चौंपियनशिप के तहत तीनों दिन प्रातः 08 बजे से 11 बजे तक व दोपहर बाद 02 बजे से शाम 05 बजे तक घुड़सवारों द्वारा टैंट पेंगिंग का बेहतरीन प्रदर्शन किया जाएगा और इसमें 8 तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बच्चों व जुनियर वर्ग की रीजनल एक्वेस्टेरियन लीग का ड्रैसेज इंवेट होगा और इनका पुरस्कार वितरण भी उसी दिन दोपहर से पहले किया जाएगा। दोपहर बाद बच्चों के टैंट पैगिंग और जुनियर वर्ग के लिए हॉर्स जम्पिंग की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि डैªसेज एरिया में जूनियर वर्ग और बच्चों के लिए हॉर्स जंपिंग, जुनियर बॉल एण्ड बकेट तथा जुनियर स्टिक एण्ड बॉल की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसी दिन दोपहर बाद जुनियर वर्ग और बच्चों के लिए हॉर्स जंपिंग, टैंट पैगिंग इंडियन फाइल तथा टैंट पैगिंग स्वार्ड (टीम) की प्रतियोगिताएं होगी। कर्नल अहलूवालिया ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी उसी समय दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान जूनियर बच्चों के लिए हॉर्स जंपिंग और लंच के बाद ओपन हैक्स, लेडीज हैक्स, जूनियर हैक्स, चिल्ड्रन हैक्स, जम्पिंग टॉप स्कोर, टेंट पैगिंग लांस, यंग राइडर जंपिंग टॉप स्कोर, रीजनल एक्वेस्टेरियन टैंट पैगिंग स्वोर्ड, रिंग एण्ड पैंग लांस, जूनियर जंपिंग टॉप स्कोर आदि की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि रीजनल एक्वेस्टेरियन लीग की हॉर्स जंपिंग और टैंट पैगिंग की प्रतियोगिताएं बहुत रोमांचक होंगे और सभी लोग इन प्रतियोगिताओं को निःशुल्क देख सकते हैं।

Related posts

दो लाख रुपए रिश्वत मामले में चुनाव कार्यालय गुरुग्राम का एक और कर्मचारी पकड़ा गया, चुनाव तहसीदार पहले ही पकड़ा जा चूका है।

Ajit Sinha

मॉनसून से पूर्व गुरुग्राम में ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी, राव नरबीर सिंह।

Ajit Sinha

हरियाणा को 3450 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार-सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x