Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य हरियाणा

गुरुग्राम ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के निर्देश पर मेदांता अस्पताल को महिला रोगी के यौन उत्पीड़न मामले में कारण बताओ नोटिस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव के दिशा निर्देश पर गुरुग्राम की सिविल सर्जन एवं सह संयोजक जिला पंजीकरण प्राधिकरण गुरुग्राम डॉ अलका सिंह ने मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के चिकित्सा निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में एक महिला रोगी के यौन उत्पीड़न मामले में लिए गए संज्ञान के अंतर्गत जारी नोटिस में अस्पताल प्रबंधन से कहा गया है कि उक्त मामले में रोगी के अधिकारों और जिम्मेदारियों के चार्टर के अनुसार सीईए अधिनियम खंड 6 के तहत उपचार के दौरान गोपनीयता, मानवीय गरिमा और निजता का पालन करना होता है तथा खंड 7 के तहत किसी महिला रोगी की शारीरिक जांच के दौरान पुरुष चिकित्सक द्वारा महिला व्यक्ति की उपस्थिति सुनिश्चित की जाती है। ऐसे में उक्त मामले में प्रतिष्ठान द्वारा दोनों खंडों का उल्लंघन किया गया है। जारी नोटिस में सीईए अधिनियम (2010) की धारा 40 के तहत मेदांता अस्पताल को पांच कार्य दिवसों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

किसानों को कंगाल और कंपनियों को मालामाल कर रही है पीएम फसल बीमा योजना- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

लॉकडाउन:  हरियाणा पुलिस की एसटीएफ टीम ने करोड़ों रूपए की हेरोइन के साथ दो शख्स को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

जर्मनी निर्मित 10 लाख रुपयो की कीमत की 2 अवैध पिस्टल, 9 जिन्दा कारतूस सहित 1 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x