Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: दिल्ली -गुरुग्राम जयपुर हाइवे पर लगा भीषण जाम, सैकड़ों गाड़ियां फंसी, सीपी, डीसी पहुंचे जाम खुलवाने।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम में आज हुई जबरदस्त बारिश के कारण दिल्ली जयपुर हाईवे पूरी तरह जाम है , लगी भीषण जाम में सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई। अन्य इलाकों में भी जलभराब के कारण गाड़ियों की रफ़्तार एकदम से धीमी पड़ गई है, और ट्रैफिक पुलिस जलभराव के बीच व बारिश में भींग कर गाड़ियों की रफ़्तार बनाए रखने की पूरी कोशिश में जुटी है। गुरुग्राम -दिल्ली जयपुर हाइवे पर फंसी सैकड़ों गाड़ियों में हजारों लोग बीते कई घंटों से फंसे हुए है, यह सभी लोग बहुत ही मुश्किल में है। बताते है कि जाम कई किलोमीटर लंबी है। जाम की खबर मिलते ही गुरुग्राम डीसी अजय कुमार व पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा अपने -अपने टीम के साथ भीषण जाम वाले स्थान पर पहुंच चुके है, जाम खुलवाने और जमे हुए पानी को सड़क से हटाने के कार्य को तेजी आ गई है।

Related posts

गुरूग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी के बीच किया जाएगा मेट्रो विस्तारीकरण – मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

गुरुग्राम में पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगी जंगल सफारी : मनोहर लाल

Ajit Sinha

गुरुग्राम: 2 करोङ रुपयों की कीमत के 899 बोरी बादाम से भरे कन्टेनर सहित गबन करने वाले 4 आरोपिय अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x