Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: उपायुक्त अजय कुमार ने रविवार रात रैन बसेरों का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:जिला उपायुक्त अजय कुमार ने रविवार रात को शहर में निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण कर उनमें उपलब्ध सुविधाओं का जायजा किया। रैन बसेरे में सुविधाएं बढाने के निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि आगंतुकों को गर्म पानी, शौच व स्नानघर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इससे लोगों को रैन बसेरों में ठहरने पर उचित लाभ मिल सकेगा। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं व अन्य सामाजिक लोगों से अपील कर कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए बेघर लोगों को रैन बसेरों में ठहरने के लिए प्रेरित करें। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान रैन बसेरों में ठहरे लोगों से फीडबैक लिया और उन्हें कंबल भी वितरित किए।
   
रविवार रात को निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मुख्य रूप से गुरुग्राम रेलवे रोड, भीम नगर, कादीपुर स्थित रैन बसेरों का जायजा लिया। उपायुक्त के इस निरीक्षण दौरे में रेडक्रॉस व नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों की टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अधिक भीड़ वाली जगहों पर अस्थाई रैन बसेरों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य फ्लाई ओवर व चौक चौराहों पर निगम अपने स्तर पर पुराने आंकड़ों व औसत के अनुसार स्थान चिन्हित कर अस्थाई रैन बसेरे बनाकर लोगों को लाभ देना सुनिश्चित करे। इस दौरान निगम के सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर महेंद्र कुमार को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि रैन बसेरों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका भी विशेष ध्यान सभी अधिकारी रखें। रैन बसेरा में साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था के साथ-साथ शौचालय भी साफ-सुथरे रहें, इस ओर विशेष ध्यान दिया जाए। सर्दी के मौसम को देखते हुए रैन बसेरों में कंबल आदि की व्यवस्था भी पर्याप्त संख्या में की जाए।

रैन बसेरे का निरीक्षण करते हुए डीसी ने कहा कि शहर में सभी सार्वजनिक स्थानों पर रैन बसेरे से संबंधित जानकारी देते साइनेज व सूचना बोर्ड लगाए जाएं। सभी रैन बसेरों के आस-पास बोर्ड भी लगाएँ, ताकि लोगो को रैन बसेरे की जानकारी उपलब्ध हो सके। इसके साथ साथ रैन बसेरों के नोडल अधिकारी जब रात को निरीक्षण के लिए निकले तो अपने साथ गाड़ी में कम्बल जरूर रखें ताकि खुले में बाहर सोने वाले व्यक्ति को त्वरित राहत दी जा सके। उपायुक्त ने निरीक्षण के समय रैन बसेरों में ठहरने लोगों की संख्या और रात्रि पड़ाव का कारण भी जाना। इसमें से कुछ दिहाड़ी मजदूर, कुछ प्रवासी व कुछ अन्य कारणों से यहां ठहरे हुए मिले। उपायुक्त ने केयर टेकर को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कारण से रैन बसेरों में लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। आगंतुकों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश भी उपायुक्त ने दिए। इस अवसर पर रेडक्रॉस के  जिला सचिव विकास कुमार, नगर निगम के सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर महेंद्र कुमार के अलावा टीम के अन्य लोग मौजूद रहे।
 
उपायुक्त अजय कुमार ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए नगर निगम के सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर महेंद्र कुमार को छह और अस्थाई रैन बसेरे बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य स्थान जैसे इफ्कौ चौक, बस स्टैंड, हीरो होंडा चौक, बसई फ्लाईओवर सिकंदरपुर या हुड्डा सिटी सेंटर के पास करीब छह और अस्थाई रैन बसेरे बनाए जाएं। उपायुक्त ने आगामी दो से तीन दिनों में यह काम पूरा करने के लिए कहा। उपायुक्त अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन रोड, कादीपुर (महिला व पुरुष) भीम नगर (महिला व पुरुष), सोहना चौक, राजीव चौक, कम्युनिटी सेंटर कन्हई (महिला व पुरुष) के अलावा दरबारीपुर रोड बादशाहपुर (महिला व पुरुष) में रैन बसेरे चलाए जा रहे हैं।

Related posts

अशोक कुमार गर्ग बने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक

Ajit Sinha

एमएलए को धमकाने वाले की उम्र 26 वर्ष, जबकि उसके ऊपर संगीन 33 मुकदमे दर्ज, दो लाख के इनामी खूंखार बदमाश सरोज मुठभेड़ में मारा गया।

Ajit Sinha

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली पत्नी व हत्या करने वाले साथी आरोपी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x