Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: बच्चों में होती हैं असीम प्रतिभा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:एडीसी हितेश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में आज स्थानीय चंदन नगर स्थित जगन्नाथ बाल आश्रम में समर कैंप की शुरुआत की गई। जिला बाल कल्याण अधिकारी डा.सतीश कुमार ने कहा कि बच्चों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हर एक बच्चे को उसकी रूचि के अनुसार किसी कला का प्रशिक्षण दिया जाए तो वह एक अच्छा कलाकार बन सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को ग्रीष्मावकाश के दौरान कुछ रचनात्मक कलाएं सीखने का अवसर प्राप्त होगा। इस कैंप की शुरुआत गुरुग्राम जिला के सभी चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट के बच्चों के साथ की गई है। जिला बाल कल्याण अधिकारी डा. सतीश कुमार ने बताया कि कैंप में बच्चों को नृत्य-म्यूजिक,योगा, ब्यूटी केयर, सिलाई एवं कढ़ाई, क्राफ्ट एवं पेंटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज कैंप की शुरुआत 80 बच्चों के साथ की गई। इसमें बच्चों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर गुरुग्राम जिले के चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट का स्टाफ,बच्चे तथा जिला बाल कल्याण परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कैंप के आयोजन में कल्याण संस्थान, समाजसेवी अंजलि मिश्रा,एक उड़ान चेरिटेबल फाउंडेशन के सदस्य सहयोग दे रहे हैं।

Related posts

कार से कुचल कर एक शख्स की हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में बारिश को लेकर अलर्ट पर जिला प्रशासन,डीसी ने जलनिकासी में जुटे कर्मचारियों का किया उत्साहवर्धन

Ajit Sinha

जिला प्रशासन की अगुवाई में एनडीआरएफ ने नया गांव स्थित इंडियन ऑयल के एलपीजी प्लांट में करवाई मॉक ड्रिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x