Athrav – Online News Portal
हरियाणा

व्यक्ति के जीवन में गुरू ही सच्चा मार्गदर्शक, गुरू से ज्ञान पाकर ही व्यक्ति जीवन को सफल बना सकता है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़:व्यक्ति के जीवन में गुरू ही सच्चा मार्गदर्शक होता है। गुरू ज्ञान पाकर ही व्यक्ति जीवन को सफल बना सकता है। इसलिए हमें गुरू परम्परा का सम्मान करते हुए समृद्ध गुरू परम्परा को और आगे बढ़ाना चाहिए। यह बात हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज हिमाचल प्रदेश के गांव कठनी के ध्यानयोग आश्रम एवं आयुर्वेद शौध संस्थान में योग शक्ति शिविर एवं गुरू पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए कही। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को गुरूपुर्णिमा की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि संयम, साधना, अध्यात्म और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मन को साधने की जरूरत होती है। इसके लिए ऋषि, गुरू, महात्मा एक मार्गदर्शक का काम करते है। साधना और संयम व्यक्तित्व को चरित्रवान और संस्कारवान बनाते हैं। संस्कार व नैतिक मुल्यों को विकसित करने में और जीवन को आध्यात्म को जोड़ने के लिए ध्यानयोग आश्रम एवं आयुर्वेद शौध संस्थान एक बेहतर स्थान है जहां लोगों को आकर आध्यात्मिक शान्ति मिलती है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आश्रमों में स्वास्थ्य, साधना सेवाओं का लाभ भी मिलता है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग हमारी योग आयुर्वेद से सम्बन्धित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएॅं। इस कार्यक्रम में उन्होंने संस्थान को अपने स्वैच्छिक कोष से पॉंच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने ब्रहम मूर्ति योग तीर्थ महाराज से आशीर्वाद लिया और संस्थान परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ स्वामी योग व्रत व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

चंडीगढ़: लापरवाही करने वाले अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की जीत से, बदलाव की लहर चल निकली है; डा सुशील गुप्ता।

Ajit Sinha

उषा प्रियदर्शी और मीना परमार ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में संभाला पदभार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x