Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

कोबरा को रस्सी की तरह पकड़ा और घसीटते हुए घर से बाहर लाकर दादी ने किया ऐसा. देखें वायरल वीडियो

कोबरा को सामने देखकर किसी भी व्यक्ति की हालत पतली हो जाती है. लेकिन इस बुजुर्ग महिला ने कोबरा के साथ जो किया, उसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दादी ने निडर होकर कोबरा को रस्सी की तरह पकड़ा और घसीटते हुए बाहर ले आईं और दूर फेंक आईं. इस वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिस सुशांत नंदा ने शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी रस्सी की तरह कोबरा को पकड़ी हुई हैं और घसीटते हुए उसे खाली जगह पर ले जा रही हैं. वो जहां से निकलती हैं वहां बहुत सारे घर होते हैं. बाहर निकलने के बाद वो खाली जगह पर जाती हैं और कोबरा को दूर फेंक देती हैं. सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दादी, कोबरा के इलाज करने का ये तरीका ठीक नहीं है.’सुशांत नंदा ने इस वीडियो को 26 मई की सुबह शेयर किया है, जिसके अब तक एक लाख से अधिक व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 4 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो. इस वीडियो को दो दिन पहले रेडिट पर शेयर किया गया था, जहां से इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है. ऐसा पहला वीडियो नहीं है, इससे पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जहां एक शख्स को कोबरा को नहलाते देखा गया था.

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, 2026 की मेरी यात्रा सोमनाथ दादा के चरणों में सर झुकाकर के हुई है-वीडियो सुने

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर में और कहर बरपाएगी गर्मी, ऑरेंज अलर्ट जारी,बढ़ेगा लू का प्रकोप

Ajit Sinha

राहुल गांधी की “भारत जोड़ो पदयात्रा” की आज हिमाचल में एंट्री हो गई, सीएम सुखविंदर सिंह सुखु ने किया स्वागत-देखें तस्बीरें ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!