Athrav – Online News Portal
दिल्ली व्यापार

सिल्वी डिज़ाइनर एकेडमी के सहयोग से हुआ खूबसूरत सैलून का भव्य लाॅन्च।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
देश की राजधानी में आज सिल्वी डिज़ाइनरी एकेडमी के सहयोग से खूबसूरत सैलून का भव्य लाॅन्च किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द्वारका स्थित खूबसूरत एकेडमी में खूबसूरत सैलून के संस्थापक दीपक भल्ला द्वारा सिल्वी डिज़ाइन एकेडमी के संस्थापक डाॅ सिल्वी रोजर्स की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर दोनों संस्थापकों ने प्रोफेशनल हेयर एवं मेकअप कोर्सेज़ की घोषणा भी की। छात्रों को उत्कृष्ट गुणवत्ता के प्रशिक्षण उपलब्ध कराना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। उन्हें इंटरनेशनल ग्राउण्ड पर पेशेवर सर्टिफिकेशन पाने का मौका भी मिलेगा। संस्थान पर्सनल ग्रूमिंग, हेयर (बेसिक एवं अडवान्स्ड), एवं मेकअप में कोर्सेज़ उपलब्ध कराएगा।

इस मौके पर खूबसूरत सैलून के मालिक दीपक भल्ला ने कहा, ‘‘हम अपने उपभोक्ताओं को ब्यूटी एवं ब्राइडल सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। सिल्वी डिज़ाइनर एकेडमी के सहयोग से हम लोगों को इस पेशे में उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। आने वाले समय में हम दिल्ली-एनसीआर में अपनी फ्रैंचाइज़ का विस्तार करेंगे।”

डाॅ सिल्वी रोजर्स, संस्थापक, सिल्वी डिज़ाइनर एकेडमी, जिन्होंने 30 साल पहले इस सैलून की स्थापना की थी, उन्होंने कहा, ‘‘इस उद्योग में काम करते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव होता है। हम उन लोगों को सपोर्ट करना चाहते हैं जो हेयर एवं मेकअप में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं। हम इन छात्रों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराएंगे। मुझे खुशी है कि हमें खूबसूरत सैलून के साथ काम करने का मौका मिला है।”

सिल्वी डिज़ाइनर एकेडमी के बारे मेंः

सिल्वी डिज़ाइनर एकेडमी पर्सनल ग्रूमिंग, ग्लैम मेकअप, पर्सनल मेकअप में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करती है। डाॅ सिल्वी रोजर्स देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट एवं मेकअप प्रोफेशनल्स में से एक है। उनके क्लाइन्ट्स में जाने-माने सेलेब्रिटीज़, टाॅप माॅडल्स, गायक आदि शामिल हैं। एकेडमी के विशेषज्ञ ब्यूटिशयन पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने क्लाइन्ट्स को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हैं।

Related posts

जिला प्रशासन से गुरुग्राम में 513 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को, 28 हजार 431 कर्मचारियों के साथ काम करने की मिली अनुमति

Ajit Sinha

दिल्ली हिंसा : दिल्ली में फिलहाल शांति, 4 क्षेत्र में कर्फ्यू, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा,मरने वालों की संख्या 17 हुई 

Ajit Sinha

अमेठी में बोले राहुल- मोदी चाहते हैं कि देश में 20-25 अमीर लोग अमीर रहें और गरीब लोग गरीब रहें- लाइव वीडियो सुने 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x