
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत:देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से संचालित ट्रेन के सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त नेहा सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन पहुंचे और हरित परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हरियाणा की धरती से संचालन होना प्रदेश और विशेष रूप से सोनीपत जिले के लिए गर्व की बात है। यह केवल एक नई रेल सेवा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक की दिशा में भारत की बढ़ती क्षमता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर हरित एवं टिकाऊ विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और हाइड्रोजन आधारित परिवहन व्यवस्था उसी सोच का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर हरित पहल को बढ़ावा दे रहा है। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा इलेक्ट्रिक बसों से पहुंचना इसी सोच का हिस्सा है, ताकि आमजन को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी लाभकारी सिद्ध होगी। उपायुक्त ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन जैसी आधुनिक परियोजनाएं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करेंगी। इससे न केवल अत्याधुनिक तकनीक को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के उपयोग से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को ऐसी वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।उन्होंने जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपने दैनिक जीवन में स्वच्छ ऊर्जा, सार्वजनिक परिवहन और पर्यावरण अनुकूल साधनों को अपनाए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ विकसित भारत, हरित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिस पर प्रत्येक देशवासी को गर्व होना चाहिए।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

