Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने बघोला (पलवल) में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल का किया उद्घाटन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने सोमवार को श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल बघौला (पलवल) में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सत्य सांई संजीवनी हस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही सेवा-सुविधाओं, ओपीडी, लैब, आईसीयू, ओटी, सोनोग्राफी कक्ष, परामर्श केंद्र, विशेषज्ञ कक्ष, आपाकालीन कक्ष, हाई रिस्क रूम, आइसोलेशन रूम, प्रसूति पूर्व कक्ष, मातृत्व कक्ष आदि का अवलोकन भी किया। उन्होंनें कहा कि यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। आज पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस है। आज देश में बाल दिवस मनाया जा रहा है। सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं।

राज्यपाल ने कहा कि देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने में सरकारी क्षेत्र की संस्थाओं के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक, गैर-सरकारी व दूसरे क्षेत्र की संस्थाओं का महत्व पूर्ण योगदान है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद में अमृता हॉस्पिटल का उद्घाटन किया है। हरियाणा के लिए यह दोनो अस्पताल अमृता माई व सत्य सांई संजीवनी हस्पताल एक बडी उपलब्धि हैं। यह अस्पताल देश के सभी राज्यों के साथ-साथ डेढ़ दर्जन देशों के लोगों को उम्दा किस्म की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। दतात्रेय ने कहा कि देश की भावी कर्णधार पीढ़ी स्वस्थ हो इसी उद्देश्य से यह अस्पताल शुरू किया गया है। इस अस्पताल की बाल हृदय रोग के उपचार के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान है। संस्था के अस्पतालों में 23 हजार बच्चों के हृदय सर्जरी व जांच की जा चुकी है, इनमें से लगभग 7 हजार बच्चों की हृदय सर्जरी निशुल्क किया जाना अपने आप में एक महान पुण्य का कार्य है। यह अस्पताल मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर कम करने में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा आज स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में एक हब बन चुका है। विदेशों से लोग गंभीर बीमारियों का इलाज करवाने के लिए हरियाणा आ रहे है। राज्य में अब तक कुल 1 हजार 150 से भी अधिक आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र संचालित किए हैं। इसके साथ-साथ पिछले आठ वर्षों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या आठ से बढक़र 12 की गई है और मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या 2014 में 850 से बढक़र 1 हजार 735 हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व-राज्यपाल शेखरदत्त ने कहा कि सत्य सांई संजीवनी अस्पताल हरियाणा का ही नहीं अपितु देश का सर्वाेत्तम हस्पताल बनेगा, जहां बच्चों के ह्दय के साथ-साथ अब महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य सेवाओं में आदर्श स्थापित करेगा।

Related posts

हरियाणा: सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को 16 जुलाई से खोलने का लिया निर्णय, नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी स्कूल जा सकेंगें

Ajit Sinha

विधानसभा के बजट सत्र में जनता के मुद्दे उठाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार- हुड्डा

Ajit Sinha

DHBVN ने आज तुरंत प्रभाव से 7 कार्यकारी अभियंता (XEN) के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं- लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x