Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बाग लगाने वाले किसानों के लिए सरकार ने बढ़ाया अनुदान : डीसी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
गुरुग्राम: प्रदेश सरकार ने किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने बागवानी विभाग की ओर किसानों को दिए जाने वाली अनुदान राशि में बढ़ोतरी कर दी है। बाग लगाने वाले किसान को विभाग की ओर से 50 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा। डीसी निशांत कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है और किसानों की सुविधा के लिए सरकार की ओर नई-नई योजनाओं को क्रियांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने बाग लगाने वाले किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशि को बढ़ा दिया गया है।

पहले 6 मी. बाई 6 मी. की दूरी पर अमरूद का बाग लगाने पर 7 हजार 660 रूपए प्रति एकड़ का अनुदान तीन वर्षो में दिया जाता था। अब उसे बढ़ाकर 43 हजार रुपए प्रति एकड़ कर दिया गया है। डीसी ने बताया कि इसी प्रकार 6 मी. बाई 6 मी. की दूरी पर आम, नींबू प्रजाति, अनार, आड़ू, आलू बुखारा, नाशपाती, बबूगोसा व ड्रैगन फ्रूट लगाने वाले किसानों को भी इसी प्रकार अनुदान दिया जाएगा। जो किसान 6 मी. बाई 7 मी. की दूरी पर बेर, चीकू, लीची, आंवला व अन्य पौधों का बाग लगाते हैं तो उन्हे 25 हजार 500 रुपए प्रति एकड़ का अनुदान तीन वर्षों में दिया जाएगा।

धान छोड़कर इस वर्ष यह बाग लगाते है तो उन्हें 32 हजार 500 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से तीन वर्षों में अनुदान दिया जाएगा। अगर किसान बागो में मचाना विधि अपनाते हैं तो उन्हें 70 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान अलग से दिया जाएगा। अगर किसान अपने खेतों में टिशु कल्चर के खजूर के पौधे 8 मी. बाई 8 मी. की दूरी पर लगाएंगे तो उन्हे तीन वर्षों में 1 लाख 40 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान भाईयों के लिए बाग लगाने का सही समय है। ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ उठाएं।

Related posts

जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रतिभागी योगाभ्यास से करेंगे दिन की शुरूआत।

Ajit Sinha

आपरेशन अभ्यास : एयर रेड के दौरान बरते जाने वाली सावधानी को लेकर मॉक ड्रिल आज

Ajit Sinha

सनसनीखेज खुलासा:बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के 50 हजार रुपए के इनामी एक आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार-वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x