Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

श्री गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, उपस्थित गणमान्य लोगों को किया गया सम्मानित। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : श्री गोपाल गौशाला, सूरजकुंड रोड पर आज गोपाष्टमी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर गौ -भक्तों ने सबसे हवन कार्यक्रम आयोजित की गई। इसके बाद गौ भक्तों ने गौ पूजन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर आगे के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् के अंतर्राष्टीय कार्यध्यक्ष आलोक कुमार जी मौजूद थे, के  अलावा मुख्य अतिथि के रूप उद्योगपति संजीव अग्रवाल,अध्यक्ष सुशील मित्तल, विजय जिंदल, विशिष्ट  अतिथि के रूप में उद्योगपति जापान सिंह,  सतीश गर्ग, सतीश गोयल, तेजपाल उपाध्यक्ष उपस्थित थे। 



श्री गोपाल गौशाला के प्रधान रमेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गोपाल गौशाला हरियाणा का सबसे बेहतरीन गौशाला हैं। यहां पर गायों की देश रेख बेहतरीन तरीके से किया जाता हैं, यहां पर विकलांग गायों की भी सेवा की जाती हैं, इसके अलावा सड़क हादसे में घायल गायों का भी उपचार अच्छे तरीके  से किया जाता हैं। अब तो इस गौशाला में नंदी शाला हैं उसकी भी सेवा  की जा रहीं हैं। इस दौरान मंच का संचालन कर रहे श्री गोपाल गौशाला के महासचिव तिलक राज बैंसला ने गौपाष्टमी समारोह में आए शहर के सभी गणमान्य लोगों को पट्टा डाल कर और मोतियों के माला पहना कर सम्मानित  किया। सम्मान समारोह के उपरांत दोपहर में विशाल भंडारे का प्रसाद वितरित  की गई जिसमें हजारों भक्तों  ने भंडारे का  प्रसाद ग्रहण किया।                

Related posts

एनआईटी नगर निगम प्रशासन सूरजकुंड के समीप महालक्ष्मी डेरा में बने अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई कर रहा हैं -जारी हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 तस्कर अरेस्ट ,35 देशी पिस्टल, 45 मैगजीन बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को ढीले में न लेकर समय पर पूरा करें: डीएस ढेसी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!