Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में होगा भारतीय शिक्षण मंडल का त्रिवर्षीय राष्ट्रीय अधिवेशन,अधिवेशन में शिरकत करेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारतीय शिक्षण मंडल (भाशिमं) का त्रिवर्षीय राष्ट्रीय अधिवेशन 23 से 25 नवम्बर, 2018 तक फरीदाबाद में आयोजित किया जायेगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के कुलपति तथा भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके चंडीगढ़ स्थित निवास पर भेंटवार्ता के उपरांत दी। इस अवसर पर प्रो. दिनेश कुमार, भाशिमं के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर तथा प्रांत मंत्री (हरियाणा) पुष्पेन्द्र राठी ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय अधिवेशन का निमंत्रण पत्र भी भेंट किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय अधिवेशन का निमंत्रण स्वीकार किया तथा आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री के साथ भेंटवार्ता के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर ने उन्हें अवगत करवाया कि शिक्षा के क्षेत्र में विगत 49 वर्षाें का कार्य कर रहे भारतीय शिक्षण मंडल का राष्ट्रोथान में अहम योगदान है। यह संगठन जागरण, प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा प्रकाशन जैसे समाज में अपनी भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा स्वर्ण जयंती वर्षाेत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम तथा संगोष्ठियां आयोजित करने का निर्णय लिया है। संगठन द्वारा विगत वर्ष दिल्ली में आयोजित ‘भारत बोध’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी मुख्य अतिथि थे। इसी प्रकार, संगठन द्वारा उज्जैन में अप्रैल माह में अंतर्राष्ट्रीय विराट गुरूकुल सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दस देशों के 800 से ज्यादा प्रतिनिधि सम्मिलित हुए थे। इसी कड़ी में संगठन फरीदाबाद में राष्ट्रीय अधिवेशन के रूप में तीसरा राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। पुष्पेन्द्र राठी ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि संगठन द्वारा फरीदाबाद में आयोजित किये जाने वाले अधिवेशन में देशभर से लगभग 2500 शिक्षाविद् व बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इस अधिवेशन में राष्ट्रीय सेवक संघ के सरकार्यवाहक सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित होंगे।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप बोले, फरीदाबाद की जनता करेगी बदलावन, गांव बड़ौली में बरसाए फूल, दिया समर्थन।

Ajit Sinha

एनआईटी क्राइम ब्रांच के चंगुल से छुड़ा ले गए छीना झपटी के आरोपी मुस्तका को, आरोपी सहित दो पर केस दर्ज।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -55 इलाके में एक कंपनी में हुई गैस रिसाव से एक शख्स की मौत, 4 लोगों की हालत जाएदा ख़राब।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x