Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

सातवीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ गैंग रेप, पुलिस जांच में जुटी, दो आरोपित हिरासत में -देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: हाथरस में रेप के मामले को लेकर एक तरफ पूरा देश जहां गुस्से में है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पुलिस गैंग रेप जैसे मामले को लेकर गम्भीर नहीं है जिसके चलते पीड़ित परिवार ने दादरी पुलिस पर कार्रवाई  न करने का आरोप लगाया है। ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली कस्बे एरिया में एक सातवीं क्लास में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है साथ ही पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों के द्वारा एक नेता के माध्यम से उन पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है जिसके चलते आज पीड़ित परिवार के साथ कुछ लोग एकत्र होकर दादरी कोतवाली पहुंच गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई  की मांग की. ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली कस्बे की रहने वाली सातवीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा का कहना है कि उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने जब इसकी शिकायत दादरी कोतवाली पुलिस से की तो पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिसका फायदा उठाकर आरोपियों के द्वारा एक नेता के माध्यम से उन पर जबरन फैसले का दबाव बनाया जा रहा है जिसके चलते आज पीड़ित परिवार के साथ लोग एकत्र होकर दादरी कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई  की मांग की है डीसीपी महिला अपराघ वृन्दा शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है॥ 

Related posts

फरीदाबाद: “द कश्मीर फाइल फिल्म” की टिकट दिखाने पर फ्री में नारियल पानी पाओ, नारियल वाले को जान से मारने धमकी, केस दर्ज

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने 66000 से अधिक नशीली गोलियां व 40 पेटी अवैध शराब के साथ दो शख्स को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

मामा ने 7 वर्षीय भांजे का अपहरण कर 3 लाख रुपए की मांगी फिरौती, पुलिस ने 3 आरोपित को धर दबोचा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!