Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज में विदेशी महिला से गैंगरेप, किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वसंतकुंज इलाके में अब 31 साल की विदेशी महिला से गैंगरेप का सनसनी खेज मामला सामने आया है. वारदात 10 अगस्त यानी शनिवार रात की बताई जा रही है. दो दिन गुजर जाने के बाद भी दिल्ली पुलिस अबतक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई.



पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक कार में तीन लोगों ने उसे मारा पीटा और उसके साथ गैंगरेप किया. कहा जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने एक परिचित से मिलने के लिए इलाके के स्कवॉयर मॉल आई थी. आरोप है कि गुरुग्राम के रहने वाले उसके परिचित यशराज ने उसे अपनी गाड़ी में बिठाया,गाड़ी में पहले से उसके दो दोस्त भी मौजूद थे.तभी उसका गैंगरेप किया गया.पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना शनिवार को हुई. उन्होंने बताया कि शिकायत में महिला ने तीनों आरोपियों का नाम भी लिया है और दावा किया है कि वह सभी को जानती है.पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेंद्र आर्य ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है.

Related posts

भारतीय जनता पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ इस प्रत्याशी को उतारा मैदान में

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: पेशेवरों को राजनीति में लाने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया ‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलोशिप कार्यक्रम’

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिजनेसमैन को रोंग साईड कार चला रहे बदमाशों को टोकने पर पीट -पीट कर हत्या कर दी-केस दर्ज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!