Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ईसीएचएस कार्ड के इलाज में फर्जी तरीके से दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
केंद्र सरकार की ओर से सेवानिवृत्त सैनिकों के इलाज के लिए लागू की गई एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूशन हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) कार्ड के फर्जी तरीके से दुरु पयोग कर अवैध रुप से मरीजो को अस्पताल में भर्ती कराकर लाभ लेने वाले 4  अभियुक्तो थाना फेज 2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डॉक्टर और रिटायर सैनिक मिलीभगत कर फर्जी मेडिकल बिल बनाकर आरोपी सरकार को करोड़ों की चपत लगा रहे थे। इनके पास से 4 मोबाइल फोन भिन्न भिन्न कंपनी के और 7 ईसीएचएस कार्ड की छायाप्रतियां बरामद किया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में खडे दानिश, प्रदीप गौड़, सुमित और पूरन सिंह को तिकोना पार्क सैक्टर 110 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया।डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि थाना फेज 2 पुलिस ने टीम ने एक गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग मे चार लोग शामिल है जो ईसीएचएस कार्ड को मिसयूज कर कार्ड धारक को बिना बताये उनका कार्ड का इस्तेमाल करते थे। इससे अस्पताल को रेवेन्यू लॉस होता था. जो पैसा पेशेंट का बचाता था उस पैसे ये लोग आपस में डिवाइड कर लेते थे और इसमें टोटल चार लोग गिरफ्तार किया गया है. उसमें से एक अस्पतालक का कर्मचारी भी है.

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि अभी तक टोटल सात कार्ड मिले हैं उन सभी कार्ड के बारे में हम जानकारी कर रहे है. जिस व्यक्ति के द्वारा ये कार्ड इस गैंग को मिला हैं। वो इनका ही एक रिलेटिव हैं उसने इस कार्ड को प्रोवाइड किया हैं।

Related posts

चोरी करने घर में घुसा था, चाकू की नोक पर किया महिला का रेप, आरोपी शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

असली नोटों की तरह दिखने वाली कागज की गड्डियों को असली बता कर फ्रॉड करने वाले डीके गिरोह का पर्दाफाश, 3 अरेस्ट

Ajit Sinha

सीपी, दिल्ली बबलू श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के कामकाज और कल्याण का आकलन करने के लिए रात में पुलिस थानों का दौरा किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x