Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

होंडा सिटी कार में लिफ्ट देकर इंजीनियर से लूट करने वाले गैंग का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली- 39 पुलिस ने लिफ्ट देकर सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 बदमाशों सेक्टर-37 गोल्फ कोर्स के पास से गिरफ्तार किया है। इन बदमाशो की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद पुलिस ने 26 फरवरी को दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले कैशकांत को महामाया फ्लाईओवर के पास लिफ्ट देकर उनके साथ हुई लूट का खुलासा करने का दावा किया, बदमाशों के पास से लूटी गई सोने की अंगूठी, चेन व दो कंगन, 23,500 रुपये नकद व वारदात में प्रयुक्त होंडा सिटी कार बरामद की है।
पुलिस कि गिरफ्त में खड़े चार बदमाश राहुल उर्फ अजय मिश्रा, रमेश, प्रवीण व अशोक उर्फ शंटी लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह सदस्य है इन पर आरोप है की ये तीनों पहले लोगो को लिफ्ट देकर हमसफर बनाते थे फिर उन्हे लूट लेते थे। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि  मुजरिमों को कोतवाली- 39 की पुलिस टीम ने सेक्टर-37 गोल्फ कोर्स के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वे होंडा सिटी कार से रात को निकलते हैं। वाहन का इंतजार कर रही सवारी को लिफ्ट देते हैं। सवारी के बैठते ही खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर जांच के नाम पर पीड़ित की नकदी, एटीएम कार्ड व ज्वेलरी को एक लिफाफे में डलवा लेते हैं। इसके बाद खाली लिफाफा पकड़ा कर सवारी को बीच रास्ते में उतारकर फरार हो जाते हैं। 26 फरवरी को भी बदमाशों ने दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले कैशकांत को महामाया फ्लाईओवर के पास लिफ्ट दिया था। पीड़ित का एटीएम कार्ड लेकर उसका पिन कोड पूछ लिया। पीड़ित को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए थे।

एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोगों को सवारी के रूप में कार में लिफ्ट देकर उनके साथ चाकू तंमचे के बल पर एटीएम से रुपये निकलवाना, लूटपाट व आभूषण निकाल कर ले जाते थे। एडीसीपी ने बताया कि आरोपितों ने दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में वारदात को अंजाम दिया है। गिरोह का सरगना राहुल है जो अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करता है। आरोपित के ऊपर दिल्ली व अन्य जिलों में सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित पूर्व में जेल जा चुका है। नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, अलीगढ़, मथुरा व कानपुर में इस तरह की कई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपित खासतौर से लंबी दूरी का सफर तय करके लोगों को निशाना बनाते थे। इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपितों ने दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में वारदात को अंजाम दिया है। गिरोह का सरगना राहुल है जो अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करता है। आरोपित के ऊपर दिल्ली व अन्य जिलों में सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित पूर्व में जेल जा चुका है। नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, अलीगढ़, मथुरा व कानपुर में इस तरह की कई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपित खासतौर से लंबी दूरी का सफर तय करके लोगों को निशाना बनाते थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के आरोप में सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार नरेश कुमार गोयल पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पोलिंग खत्म होने के बाद पैदल घर जा रहे बीजेपी कार्यकर्ता की बाइक सवार दो लोगों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस को बजट अनुमान 2022-23 में 10355.29 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो पहले से 1701 करोड़ ज्यादा हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x