Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 84 लोग अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा से कॉल सेंटर ऑपरेट कर सोशल सिक्योरिटी के नाम पर अमेरिकन नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह का नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अमेरिकी जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद कोतवाली फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-6 में चल रहे कॉल सेन्टर पर छापा मार कर 84 लड़के -लड़कियों को गिरफ्तार किया है, गिरोह के सरगना फरार होने में सफल हो गए .  छापेमारी के दौरान 150 कम्प्यूटर सेट, 13 मोबाइल, एक बड़ा सर्वर मय राउटर, एक क्रेटा गाडी, बीस लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद  किया गया है।
 
पुलिस की गिरफ्त में खडे लोग सेक्टर-6 के ए-18 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में ठगी का काम कर रहे थे, पुलिस को एफबीआई और इंटरपोल के जरिए सूचना मिल रही थी कि अमेरिका के लोगों के साथ नोएडा से ठगी की जा रही है. अमेरिकी एजेंसियों के इनपुट पर नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस का जाल बिछाया और मिले इनपुट पर स्पार्क फैक्टर टेक्नोलॉजीज के नाम से चल रहे कॉल सेंटर छापा कर मास्टरमाइंड समेत 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना हर्षित चौधरी और योगेश पुजारी फरार होने में सफल हो गए.डीसीपी नोएडा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि सेक्टर- 6 स्थित स्पार्क फैक्टर टेक्नोलॉजीज के कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों को कंप्यूटर में मौजूद VICIdial सॉफ्टवेयर तथा एक्सलाईट/eyeBeam डायलर का प्रयोग करके आईवीआर के माध्यम से उपलब्ध कराये गए,  अमेरिकी व्यक्तियों का डाटा जो कंप्यूटर में मौजूद होते है, उनपर अमेरिकी नम्बरों के डाटा पर आटोमेटिड कॉल करके वाइस रिकार्डिंग चलाता था,जिसमें अमेरिकी नागरिकों को कॉल करके उनके सोशल सिक्योरिटी नम्बर से सम्बंधित आपराधिक गतिविधियों में उनके लिप्त होने का डर दिखाकर कॉल बैक करने हेतु नम्बर उपलब्ध कराया जाता है। काल प्राप्त होने पर फ्लोर पर मौजूद सभी लोग कालिंग एजेट/क्लोजर (मार्शल) बनकर अमेरिकी नागरिकों को कॉल करते है जिन्हे सोशल सिक्योरिटी नम्बर से सम्बंधित आपराधिक गतिविधियों में उनके लिप्त होने का डर दिखाकर गिफ्ट कार्ड व क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पैसा प्राप्त कर ठगी करते है. डीसीपी नोएडा ने बताया कि ये कॉल सेंटर रात में काम करता था, और एक रात 30 से 35 की ठगी की जा रही थी.पुलिस ने छापे के दौरान जिन लोगों को गिरफ्तार किया है इसमें ज्यादातर काम करने वाले लोग नॉर्थ ईस्ट के रहने वाले है, चूंकि नॉर्थ ईस्ट के लोगों को इंग्लिश भाषा पर अच्छी पकड़ होने के साथ उनके इंग्लिश बोलने का लहजा  से आसानी से अमेरिकी नागरिकों झांसे में आ जाते है. पुलिस ने छापे के दौरान 150 कम्प्यूटर सेट, 13 मोबाइल, एक बड़ा सर्वर मय राउटर, एक क्रेटा गाडी, बीस लाख रुपये नकद बरामद किया है.

Related posts

अपहृत किए गए डीआरडीओ के वैज्ञानिक को सकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 5 लाख  का इनाम देकर किया सम्मानित। 

Ajit Sinha

गुरुग्राम एसटीएफ की टीम ने मोस्टवांटेड , ढाई लाख के इनामी कुख्यात अपराधी विकास को किया अरेस्ट, 24 केस हैं दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सेवानिवृत विंग कमांडर व अधिवक्ता सतेंद्र सिंह दुग्गल पर हुए हमले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ किया केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x