Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

जुआ के लत ने बना डाला अपराधी, मांग डाली 50 लाख रुपए की फिरौती, पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: मोबाइल फोन पर एक शख्स को मैसेज करके 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने व ना देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले एक आरोपित को अपराध शाखा -31 की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम सबीर उर्फ़ सबीरुल हैं। ये आरोपित जुआ खेलने का आदी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 7 मई 2024 को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर -50,गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत दिनांक 3 मई 2024 को उसके मोबाइल फोन पर मैसेज करके 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दी गई। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना है कि अपराध शाखा, सेक्टर -31 के प्रभारी आनंद कुमार की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा में 1 आरोपित को गत 7 मई 2024 को जयमल चौक सेक्टर-84, गुरुग्राम से काबू किया। आरोपित का नाम सबीर उर्फ सबीरुल निवासी हरिया पलोईबारी जिला उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम-बंगाल) है। उनका कहना है कि आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित जुआ खेलने का आदी है। उसने  उपरोक्त मुकदमा  में शिकायतकर्ता/पीड़ित का मोबाइल  नंबर ले लिए तथा उसको मैसेज करके 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

गुरुग्राम: 101 निरंकारी भक्तों ने वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर किया रक्तदान

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर चार हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग

Ajit Sinha

लंदन का नागरिक बताकर मेट्रोमोनियल साइट पर महिलाओं के साथ ठगी करने के आरोपित नाइजीरियन अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x