Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

डीटीसी बोर्ड मीटिंग में 1000 एसी लो फ्लोर सीएनजी बसों की खरीद के लिए धनराशि को मिली मंजूरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  दिल्ली:
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में आज दिल्ली परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक हुई। बैठक के दौरान, डीटीसी बोर्ड ने 1000 एसी लो फ्लोर सीएनजी (बीएस- VI अनुपालित ) बसों की खरीद के लिए धनराशि को मंजूरी दी। बोर्ड ने प्रति बस 7,50,000 किलोमीटर तक 12 वर्ष के  के लिए बसों के वार्षिक रखरखाव के लिए बीमा धनराशि को भी मंजूरी दी। ये नई लो फ्लोर सीएनजी बसें स्टेट ऑफ द आर्ट सुविधाओं जैसे रियल-टाइम पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी, पैनिक बटन, जीपीएस से लैस होंगी , साथ ही विकलांग यात्रियों की सुविधाओं का भी इन बसों में खास ध्यान रखा गया है। 

डीटीसी कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में, बोर्ड ने ग्रेच्युटी की सीमा को  10 लाख रुपये से बढ़ाकर  20 लाख रुपये करने की मंजूरी दी। इस कदम से सभी डीटीसी कर्मचारियों को लाभ होगा और उनकी सेवानिवृत्ति के लाभों में  भी वृद्धि होगी। बोर्ड मीटिंग के बाद जारी एक बयान में, माननीय परिवहन मंत्री  श्री कैलाश गहलोत ने कहा, ” आज, हमने 1000 लो फ्लोर सीएनजी बसों की खरीद के साथ-साथ  इन बसों के व्यापक वार्षिक रखरखाव के लिए धनराशि को भी मंजूरी दी है। इस फैसले से  बसों के डाउनटाइम को कम करने के साथ-साथ यात्री -अनुभव को और बेहतर बनाने मे मदद मिलेगी ।“

Related posts

100 नई बसों को राजघाट डिपो से परिवहन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी,पिछले चार माह में बेड़े में शामिल हो गई 429 बसें

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन-सीधा लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार ने जी-20 के मद्देनजर दिल्ली को हरा-भरा करने के लिए अब तक लगाए 36 लाख पौधे – गोपाल राय

Ajit Sinha
error: Content is protected !!