Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

ताजा कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में 8 नए कोरोना संक्रमित के मामले से बढ़कर कुल संख्या 193 हो गई हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:: जिले भर में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव के मामले अब चिंता का बिषय बन गई  हैं। आज जो जिला प्रशासन ने नए आंकड़े पेश किए हैं। उसमें कल के मुकाबले आज 8 नए कोरोना संक्रमित के मरीजों की बढ़ौतरी हुई हैं। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 193 हो गई हैं। इसमें से कुल 112 मरीज ठीक हो चुके हैं और अपने परिवारों के बीच पहुंच चुके हैं , बाकि मरीजों का जिले के अलग -अलग अस्पतालों में इस वक़्त ईलाज चल रहा हैं।  
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 9047 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 3298 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 5743 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 8854 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 9032 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 8251की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 588 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 193 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 71 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 4 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 112 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक छह मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।  

Related posts

फरीदाबाद :डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग से 5 लाख रूपए की रंगदारी मांगने व न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला,केस दर्ज।

Ajit Sinha

एनआईटी डीसीपी अंशु सिंघला ने कहा गांव खोरी में होने वाले तोड़फोड़ के दौरान कानून अपने हाथ में लिया तो सख्त कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनपीटीआई में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स सिम्पोजियम का आयोजन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!