Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

वैगनआर कार और बाइक में सीधी टक्कर में चार नाबालिक की मौत, ड्राइवर हिरासत में

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र में स्थित गांव कुलेसरा के पुस्ता रोड पर वैगनआर कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में चार लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई करने के बाद शव को कब्जे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. कार का ड्राइवर हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया है।

सड़क हादसे में मृत सुमित, लव-कुश, रिहान और मोनू चारों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है, ये चारो टीवीएस राइडर बाइक पर सवार होकर पुश्ता रोड पर जा रहे थे. तभी सामने से आ रही वैगनआर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई पुलिस. ने पंचनामे की कार्रवाई कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना में शामिल वेगनआर कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है, और मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पुलिस ने किया 34 लोगों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

एमसीएफ ठेकेदार, दो चीफ इंजीनियर सहित 20 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में चालान कोर्ट में पेश।

Ajit Sinha

सीपी, दिल्ली राकेश अस्थाना ने तीन डिजिटल पहल यानी अनुभूति-क्यूआर कोड आधारित फीडबैक सिस्टम की शुरुआत की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x