Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पूर्व सरपंच बजरंग, ग्राम पंचायत चाडीवाल सिरसा को एसीबी ने किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:ए.सी.बी. हिसार की टीम ने मंगलवार को ग्राम पंचायत चाडीवाल के पूर्व सरपंच बजरंग को उसके द्वारा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में कुल 20, 24,000/- रुपये राशि के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूर्व सरपंच बजरंग पर आरोप था कि वर्ष 2012-14 में उसके द्वारा तत्कालीन ग्राम सचिव राजकुमार के साथ मिलीभगत करके गांव के विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा दिए गए फंड में से 20,24,000/-रुपये राशि का गबन किया गया था। आरोप के सम्बन्ध में ए.सी.बी. द्वारा जांच दर्ज की गई थी।

जांच पूर्ण करने उपरांत इस मामले में ए.सी.बी. द्वारा मुकदमा क्रमांक 14 दिनांक 28.12.2021, धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी भा.द.स. तथा 13(1)सी सहपठित 13(2) पीसी. एक्ट, थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार पूर्व सरपंच बजरंग व अन्य के विरूद्ध दर्ज किया गया। इसी मुकदमा में आरोपित पूर्व सरपंच बजरंग पुत्र शिशपाल को कल मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत उसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर-1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

दोस्त की हत्या का बदला लेने पहुंचे 2 नाबालिग लड़कों की चाकुओं से गोद कर सनसनीखेज हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha

पलवल में साइबर फ्रॉड करने वाले दो विदेशी महिला आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha

मेट्रोमोनियल ऐप पर जान-पहचान बढ़ाकर की थी 45 लाख की ठगी,खाताधारक सहित 3 गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x