Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मात्र 1500 रुपये के लिए दोस्त बना जान का दुश्मन, फुटपाथ पर सोने वाले युवक की पत्थर मारकर कर दी हत्या-आरोपी हिरासत में।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ मामूली लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।नोएडा के सेक्टर-64 स्थित नाले में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँच गए।

पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान राहुल (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, इसी इलाके में फुटपाथ पर सोकर पर रहता था। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में पता चला है कि राहुल का अपने साथी रविन्द्र के साथ 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपित रविन्द्र ने गुस्से में आकर राहुल के सिर पर भारी पत्थर से वार किया और उसे नाले में धकेल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपित रविन्द्र को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Related posts

किसानों और सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन,ज्ञापन सौपा

Ajit Sinha

कोविड होने के शक में एक युवती ने अपनी सहेली को घर से निकाला,  बेसुध अवस्था भटक युवती का इलाज लोगो ने कराया

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का रिश्वतखोर एएसआई 4 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x