
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/रोहतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रोहतक ने आज मंगलवार भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अग्निशमन कार्यालय एच एसआई आई डी सी सेक्टर 17 बहादुरगढ़ में कार्यरत फायरमैन श्री भगवान को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग संख्या 23, दिनांक 04.08.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
– *क्या था मामला*
प्राप्त शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता की आल्टो कार में आग लग गई थी। बीमा संबंधी कार्यवाही के लिए उसे अग्निशमन कार्यालय एचएसआईआईडीसी, सेक्टर 17 बहादुरगढ़ के कार्यालय में फायरमैन श्री भगवान से आग लगने संबंधी रिपोर्ट की आवश्यकता थी। आरोप है कि रिपोर्ट उपलब्ध कराने के बदले फायर मैन श्री भगवान ने 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी, रोहतक में ट्रैप टीम का गठन किया। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपी को 3,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई। मामले की जाँच जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

