Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

एक मेडिकल स्टोर की दुकान पर छापेमारी कर नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार करनाल में आज की गई और उनके परिसर भी सील कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गत 7 दिसंबर को नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की टीम द्वारा नशीली दवाइयों के कारोबार से संबंधित फर्म जेनेट फार्मास्युटिकल द्वारा निर्मित 100 करोड़ की नशीली दवाइयों को अवैध रूप से बेचने का गिरोह पकड़ा था, जिनसे सूचना प्राप्त होने पर एफडीए करनाल ने आयुक्त खाद्य एंव औषधि प्रशासन विभाग के निर्देश पर करनाल के कर्ण विहार में स्थित दुकान नंबर 4, वंदना मेडिकल स्टोर पर रेड की।
जांच में सामने आया कि वंदना मेडिकल स्टोर ने जीरकपुर की बादल कॉलोनी में स्थित बंसल फार्मा से अल्प्राजोलम 0.50 की 2,39,400 गोलियां खरीदी तथा फर्म वंदना मेडिकल स्टोर द्वारा बिना रिकार्ड के अवैध रूप से बेची पाई गई । जिस बारे वह कोई सेल रिकार्ड प्रस्तुत न कर पाया उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि फर्म रुपये कमाने के लालच मे दवाइयों को बिना बिल जारी किये ट्रांसपोर्ट से बाहर अवैध रूप से सप्लाई करने के धंधे में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि  अल्प्राजोलम की दवाई डॉक्टर की पर्ची पर एक रिटेल केमिस्ट द्वारा बेची जा सकती है , परन्तु फर्म ने कोई भी सेल रिकॉर्ड पेश नहीं किया। चूंकि यह दवाइयां नशे के तौर पर भी प्रयोग होती है । जिस पर कार्रवाई  करते हुए श्रीमती रितु मेहला औषधि नियंत्रण अधिकारी करनाल द्वारा वंदन मेडिकल स्टोर के परिसर को सील कर दिया गया तथा अल्प्राजोलम गोलियों को अवैध रूप से बेचने पर फर्म की मालिक सविता, उसके पति नितिन छाबड़ा , सतीश कुमार , राजीव वर्मा व अन्य दोषियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत थाना सेक्टर 32-33 , करनाल मे एफआईआर दर्ज करवा दी है ।इससे पूर्व, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उच्च अधिकारियों की भी बैठक ली थी जिसमें नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने बारे निर्देश दिए  थे। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर जल्द ही एक एप्लीकेशन भी लॉन्च होगा, जिसके तहत नशे में प्रयोग होने वाली नोट से दवाइयों पर अंकुश लगाया जाएगा ।

Related posts

राष्ट्रपति निशान प्राप्त करने वाली हरियाणा पुलिस देश के 10 राज्यों में से एक पुलिस बन गई है- अमित शाह

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने इंटरपोल मानकीकृत डिजिटल प्रारूप का उपयोग कर क्रोएशिया में मृत शरीर की करवाई पहचान।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज तुरंत प्रभाव से हरियाणा प्रदेश में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x