Athrav – Online News Portal
नोएडा

गारमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का समान जल कर हुआ खाक, पांच दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू   

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 5 में स्थित गारमेंट फैक्टरी में  अचानक आग लग गई। इस दौरान कंपनी में  15 कर्मचारी कामकर रहे थे। लगी आग को देखकर कर्मचारी किसी तरह बाहर निकले और आग की  सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी, फायर बिग्रेड कि पाँच गाड़ियों  ने लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में  कोई जान की हानि नहीं हुई पर लाखों  का समान जल कर जरूर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी तक नहीं चल सका हैं। 

धूँ-धूँ कर जल रही ये गारमेंट फैक्टरी की ये तस्बीर नोएडा के सैक्टर-5 की  है इस फैक्टरी में शाम के वक़्त अचानक आग लग गई। पुलिस और फायर विभाग के अधिकारियों को दी गई। और इस घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।हालांकि आग कैसे लगी ये अभी  स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से इस कंपनी में आग लगी है। जिस समय आग लगी थी उस समय फैक्टरी में 15 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे। आग को देखकर कर्मचारी गण किसी तरह बाहर निकले और घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल और पुलिसकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस दौरान पुलिस ने आसपास की फैक्टरी को भी खाली कराया और जांच की।

आग के कारण टीन शेड में रखा कंपनी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सीएफ़ओ अरुण कुमार के अनुसार जिस जगह आग लगी थी वहां पर चिमनी थी। हो सकता है कि चिमनी के कारण आग लगी हो। कंपनी के पास फायर एनओसी है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने आसपास की फैक्टरी को भी खाली कराया और जांच की। आग के कारण टीन शेड में रखा कंपनी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

Related posts

फरीदाबाद :ख़याला ट्रिपल मर्डर, दिल्ली पुलिस ने की अनाथ बच्चों की मदद, वकील एल.एन पाराशर ने केजरीवाल, को घेरा

Ajit Sinha

एनटीपीसी दादरी के डीजीएम एनटीपीसी के परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, ब्रेजा गाड़ी और मोबाइल मिला

Ajit Sinha

सोसाइटी में पालतू कुत्ते के अटैक से बुजुर्ग महिला की कूल्हे की हड्डी टूटी, चलने-फिरने से हो गई लाचार, केस दर्ज  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!