Athrav – Online News Portal
नोएडा

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल कर खाक, 40 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में स्थित सेक्टर 81 में कपड़ा बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग देर शाम को लगी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई . आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर, पहले 12 गाड़ियों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अन्य जनपदों से बुलाया गया है। 40 गाड़ियां आग को बुझाने का काम कर रही है। राहत की बात यह थी कि इस अग्निकांड में अभी तक किसी व्यक्ति हताहत नहीं होने की सूचना नहीं है. लेकिन फैक्ट्री में रखा हुआ लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया।

कपड़ा बनाने वाली एक फैक्ट्री से निकलता हुआ धुआं और आग की लपटें बता रहे हैं की आग कितनी भयानक थी। आसपास से काफी लोग मौके पर जुट गए जिनको पुलिस ने लाठी फटकार कर भगाया,और वहां अफरा-तफरी मच गई. यह आग सेक्टर-81 के बी-205ए में स्थित माई होम कलेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कपडे बनाने की फैक्ट्री में लगी हुई है. इस कंपनी में केमिकल और फोम पैकेजिंग के मटेरियल और बने हुए कपड़े होने के कारण लगी आग पर काबू पाने में दमकल के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। डीसीपी ने बताया कि आग फैक्ट्री के देर शाम को लगी। गार्ड ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर 12 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। आग प्रथम तल पर लगी जहां तैयार और कच्चा मॉल था। इसलिए तेजी से आग फैली। आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया है। जिस समय आग लगी कंपनी में लोग थे। आग की जानकारी मिलते ही सभी बाहर आ गए। सर्च और पूछताछ के बाद फैक्ट्री के अंदर कोई भी कर्मचारी फंसा नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के अतिरिक्त गाजियाबाद, मेरठ व हापुड़ से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया है। फिलहाल काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। आग से लाखों का मॉल मशीनरी जलकर राख हो चुकी है।

Related posts

शैक्षिक संस्थानों में ऑनलाइन ऑर्डर पर डिलीवरी बॉय के जरिए ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़-अरेस्ट

Ajit Sinha

देर रात ग्रेनो वेस्ट की ग्रीन आर्क सोसायटी की लिफ्ट में एक घंटे तक फंसा रहा बच्चा-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे माफिया ने प्राधिकरण की टीम पर किया जानलेवा हमला, अर्थमूवर से कार को पलटा-पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x